Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगोई के निकट नगदहरा में अरपा नदी से अवैध उत्खनन

समाजसेवी सचिन साहू के आह्वान पर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल

बेलगहना :— अरपा नदी में चल रहे अवैध रेत उत्खनन का बड़ा खुलासा शनिवार शाम हुआ। नगोई के पास नगदहरा ग्राम में नदी के बीचोंबीच चैन माउंटेन मशीन से रेत निकाली जा रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही समाजसेवी सचिन साहू ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और उत्खनन की पूरी हकीकत उजागर की।

उन्होंने तत्काल घटना स्थल से ही कलेक्टर बिलासपुर, एसडीएम कोटा और वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। इस दौरान मौके पर मौजूद वाहन चालक वाहन लेकर भाग निकले।

ग्रामीणों और महिलाओं का विरोध

माइनिंग विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया और गाड़ियों को खाली बताकर मामला टालने की कोशिश की। इस पर उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा –

“हमारी आंखों के सामने मशीन से रेत निकाली जा रही थी और गाड़ियां भरी हुई थीं। अधिकारी कहते हैं गाड़ियां खाली थीं। दरअसल अधिकारी शिकायत मिलते ही रेत माफियाओं को सूचना दे देते हैं कि गाड़ी बाहर निकाल लो। जब तक स्थायी रोक नहीं लगेगी, यह धंधा चलता रहेगा।”

आमजन का आरोप: सूचना पुलिस और विभाग तक पहुंचती है

ग्रामीणों ने बताया कि जब भी वे अवैध खनन की जानकारी देते हैं, पुलिस और विभागीय अधिकारी खुद रेत निकालने वालों को खबर कर देते हैं।

> “सूचना मिलते ही रेत खाली करा दी जाती है और फिर अधिकारी मौके पर आकर कहते हैं कि कोई साक्ष्य नहीं मिला। इसी बहाने पुलिस और खनिज विभाग मामले को छोड़ देते हैं।”

राजनीतिक दबाव और रोज़ का करोड़ों का खेल

ग्रामीणों और समाजसेवी सचिन साहू का आरोप है कि इस अवैध रेत उत्खनन के पीछे गहरा राजनीतिक दबाव है।
उन्होंने कहा –

> “प्रतिदिन लाखों रुपये का खेल हो रहा है। रसूखदार संचालक जगह बदल-बदलकर उत्खनन करते हैं और अधिकारियों की मिलीभगत से बच निकलते हैं। प्रशासन चाहे तो अवैध खनन एक दिन में बंद हो सकता है।”

प्रशासन की प्रतिक्रिया

मामले में पूछे जाने पर राजू यादव (माइनिंग इंस्पेक्टर, बिलासपुर) ने कहा –

> “ग्रामीणों से जानकारी मिली है। जब हम पहुँचे एक चैन माउंटेन जप्त किया है। एक हाइवा मिली है। हालांकि उसे खाली कर दिया गया था।

वहीं, एसडीएम कोटा ने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम भेजी गई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि हर रोज सैकड़ो ट्रेक्टर, हाइवा खोंगसरा, टाटीधार के रास्ते मध्यप्रदेश तक रेत पहुंचाने का काम करते है। केंवची सीमा पर लगे बैरियर के कर्मचारियों की सेटिंग से यह सब हो रहा है। उसी तरह आवास के नाम से रेत को ऊंची कीमतों में बेचा जाता है।

तालाब की शासकीय भूमि पर खेत बनाकर अतिक्रमण को लेकर नवागांव (हरदाडीह) सरपंच ने किया सीपत तहसील में शिकायत
आज फोकस में

तालाब की शासकीय भूमि पर खेत बनाकर अतिक्रमण को लेकर नवागांव (हरदाडीह) सरपंच ने किया सीपत तहसील में शिकायत

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज
आज फोकस में

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली
आज फोकस में

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित
आज फोकस में

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी कर, पीडिता के साथ दुष्कर्म कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज फोकस में

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी कर, पीडिता के साथ दुष्कर्म कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

पेंड्रा के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 108वें हनुमान चालीसा पाठ का भव्य उद्यापन महाआरती और विशेष अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ
आज फोकस में

पेंड्रा के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 108वें हनुमान चालीसा पाठ का भव्य उद्यापन महाआरती और विशेष अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp