
सीपत,,,मां सिद्ध शक्ति दक्षिणेश्वरी काली मंदिर एवं वृद्ध आश्रम में देवताल तालाब मेनरोड एनटीपीसी सीपत प्रांगण में नवरात्रि में अखंड ज्योति कलश प्रज्वलित हुई l
इस नवरात्र पर्व में श्रद्धालु भक्तजनों ने जगराता, कीर्तन भजन कर नौ दिनों तक भक्ति में लीन रही l
मां काली मंदिर में नवरात्रि में बड़ी धूमधाम से मनोकामना ज्योति कलश , जेवारा एवं हवन पूजन, कन्या पूजन , भंडारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ l
इसकी जानकारी देते हुए मंदिर के संचालक हेमंत यादव ने बताया कि प्रति वर्ष मन्दिर की नवनिर्माण हेतु लोगों का सहयोग मिलता रहा है
l मां सबकी मनोकामना पूरी करने वाली है l जनसहयोग से बना मंदिर का पट सबके लिए हर पल खुली रहती है l










