Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पिछली बार बढ़ी समर्थन मूल्य 117 रु. प्रति किवंटल नही दिया गया, जिससे किसानों को प्रति एकड़ 2457 रु. का नुकसान हुआ- भवानी शंकर शुक्ल

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:—– भाजपा सरकार 1 नवंबर से किसानों की धान की बढ़ी समर्थन मूल्य मिलाकर 3286 रुपए की दर से खरीदी करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि भवानी शंकर शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार 1 नवंबर से किसानों से धान 3286 रु. प्रति क्विंटल की दर से खरीदी करे। भाजपा सरकार बनने के बाद धान के समर्थन मूल्य में दो बार वृद्धि हुआ है। पहली बार 117 रुपए की अभी दूसरी बार 69 रुपए कि इसका लाभ किसानों को मिलना चाहिए। दुर्भाग्य की बात है भाजपा की सरकार ने पहली बार बढ़ी समर्थन मूल्य की राशि किसानों को नहीं दिया और 3100 रुपए की दर पर धान खरीदी किया, जिसके चलते प्रदेश के किसानों को प्रति एकड़ 2457 रुपए का नुकसान हुआ है। इस बार धान के समर्थन मूल्य में पिछली बढ़ोतरी मिलाकर 186 रुपए हुआ है तो सरकार को 3286 रुपए क्विंटल की दर पर किसानो की धान खरीदना चाहिए, नहीं तो किसानों को प्रति एकड़ 3906 रुपए का नुकसान होगा। जो सीधा-सीधा किसानों को आर्थिक चोट पहुंचाने वाला है, यह किसानों के साथ अन्याय है। बढ़ी हुई समर्थन मूल्य किसानों का हक, अधिकार है उससे कम दर पर धान खरीदी करना किसानों के साथ बेईमानी है।

प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि भवानी शंकर शुक्ल ने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी तब धान का समर्थन मूल्य बढ़ने पर समर्थन मूल्य मिलाकर धान खरीदी की मांग करती थी, आंदोलन करती थी। कांग्रेस की सरकार ने 2500 रु. में धान खरीदी किया था और धान का समर्थन मूल्य बढ़ने पर 2660 रु. और 2800 रु. की दर से धान की खरीदी की। भाजपा अब सत्ता में है तब वह धान की बढ़ी समर्थन मूल्य देने से क्यों भाग रही है? भाजपा का यह किसान विरोधी चरित्र है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि किसानों की धान इस बार 3286 रुपए की दर से खरीदी की जाए, पिछले साल का बकाया 117 रुपए समर्थन मूल्य 21 क्विंटल की दर से किसानों को भुगतान किया जाए और 1 नवंबर से धान की खरीदी हो।

गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर की अनूठी पहल, ‘साइंस ऑन व्हील्स’ से छात्रों को मिलेगा आधुनिक विज्ञान का ज्ञान
आज फोकस में

गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर की अनूठी पहल, ‘साइंस ऑन व्हील्स’ से छात्रों को मिलेगा आधुनिक विज्ञान का ज्ञान

सीपत से बलौदा की जर्जर सड़क का तत्काल मरम्मत एवं नवीनीकरण की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी
आज फोकस में

सीपत से बलौदा की जर्जर सड़क का तत्काल मरम्मत एवं नवीनीकरण की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र के सहारे नौकरी पाने वाले शिक्षाकर्मियों पर कसेगा शिकंजा, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
आज फोकस में

फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र के सहारे नौकरी पाने वाले शिक्षाकर्मियों पर कसेगा शिकंजा, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

रतनपुर में दर्दनाक हादसा: घर में सो रही 9 वर्षीय मासूम को करैत ने डसा, इलाज के दौरान मौत
आज फोकस में

रतनपुर में दर्दनाक हादसा: घर में सो रही 9 वर्षीय मासूम को करैत ने डसा, इलाज के दौरान मौत

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp