Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव में किया गया एकता दौड़ हुआ आयोजन

विविधता में एकता का संदेश लेकर युवा, अधिकारी और जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने लगाई दौड़

कोण्डागांव नगर पालिका अध्यक्ष
नरपति पटेल, कलेक्टर नुपूर राषि पन्ना ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

 

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दौड़ ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ का आयोजन जिला मुख्यालय कोण्डागांव में किया गया। एकता दौड़ विकास नगर स्टेडियम से शुरू होकर जिला कोर्ट परिसर से होते हुए नेशनल हाईवे, जय स्तंभ चौक एवं बाजार पारा होते हुए पुनः विकास नगर स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग सहित युवा अधिकारी/कर्मचारी व आमनारिकों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कलेक्टर कोण्डागांव नुपूर राषि पन्ना पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेष कुमार डाण्डे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ किया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, कलेक्टर नुपूर राषि पन्ना के द्वारा ने उपस्थित सभी लोगों को देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर कलेक्टर कोण्डागांव नुपूर राषि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवाओं से देश की एकता और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अधिकारियों ने भी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। सभी को सरदार पटेल जी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस को भारत की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को स्मरण कर उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यो को बताया।

उल्लेखनीय है कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ का आयोजन किया जाता है और इस वर्ष भी पटेल की 150 जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। सभी वर्गों के लोगों ने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव जैसी संकीर्णताओं को त्यागकर एकता का संदेश दिया। और दौड़ में भाग लेकर संकल्प दोहराया कि वे देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भावना को सदैव बनाए रखेंगे।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस दौरान तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दीपेश अरोरा, मनोज जैन, पार्षदगण हर्ष ढिल्लन, सोनमणि, सुमन शुक्ला, लक्ष्मी ध्रुव, कुलवंत चहल सहित जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश दांडे, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम अजय उरांव, अधिकारी/कर्मचारी, छात्र/छात्राएं, युवाओं के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp