Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री ने स्टेट हैंगर से विमान परिचालन सेवा का किया शुभारंभ

रायपुर,:—- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर, माना कैम्प के समीप स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ किया। शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री साय अपने गुजरात प्रवास हेतु इसी हैंगर से रवाना हुए।

स्टेट हैंगर के प्रारम्भ होने से राज्य में विशेष विमान द्वारा वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थाएँ अब और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो जाएगी। इस पहल से एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को होने वाली असुविधा भी समाप्त होगी।

उल्लेखनीय है कि स्टेट हैंगर का निर्माण वर्ष 2012 में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया था। तथापि, इसके परिचालन के लिए आवश्यक डीजीसीए (DGCA) और बीसीएएस (BCAS) की विभिन्न अनुमतियाँ हाल ही में 31 अक्टूबर 2025 को प्राप्त हुईं है। अनुमतियां मिलने के पश्चात अब हैंगर का नियमित परिचालन आरम्भ किया गया है।

नवनिर्मित स्टेट हैंगर को टैक्सी वे ‘E’ के माध्यम से एयरपोर्ट रनवे से जोड़ा गया है, जिससे वीवीआईपी मूवमेंट अधिक सुगमता से हो सकेगा और एयरपोर्ट परिसर के भीतर अलग व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

राज्य शासन के स्वामित्व वाले विमान एवं हेलीकॉप्टरों के रखरखाव के लिए भी यह नया स्टेट हैंगर उपयोग में लाया जाएगा। इससे अब एयरपोर्ट परिसर के भीतर स्थित किराए के स्टेट हैंगर पर निर्भरता समाप्त होगी।

इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, माना कैम्प नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के उप सचिव सूरज साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

खाद संकट के खिलाफ किसानों का महाआंदोलन कल: पांडुका के चारों धाम चौक में होगा चक्का जाम, क्षेत्र के हजारों किसानों होंगे शामिल
आज फोकस में

खाद संकट के खिलाफ किसानों का महाआंदोलन कल: पांडुका के चारों धाम चौक में होगा चक्का जाम, क्षेत्र के हजारों किसानों होंगे शामिल

तखतपुर नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष पद पर सर्वसम्मति, कोमल सिंह ठाकुर के नाम पर लगी मुहर
आज फोकस में

तखतपुर नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष पद पर सर्वसम्मति, कोमल सिंह ठाकुर के नाम पर लगी मुहर

आज निकलेगा शाही संदल व चादर का भव्य जुलूस, उमड़ेगी अकीदतमंदों की भीड़
आज फोकस में

आज निकलेगा शाही संदल व चादर का भव्य जुलूस, उमड़ेगी अकीदतमंदों की भीड़

मौसम विभाग ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति: 2026 में सामान्य से कम बारिश का अनुमान, कई राज्यों में हीटवेव का खतरा
आज फोकस में

मौसम विभाग ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति: 2026 में सामान्य से कम बारिश का अनुमान, कई राज्यों में हीटवेव का खतरा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

छत्तीसगढ़ में आज भी लू का कहर, कल से मिलेगी राहत… 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में आज भी लू का कहर, कल से मिलेगी राहत… 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp