
रतनपुर….बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के अंतर्गत तिलकडीह विद्यालय छत्तीसगढ़ में किसी परिचय का मोहताज नहीं है।स्मार्ट क्लास, प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिवर्ष चयनित होने का कीर्तिमान,हरित समृद्ध विद्यालय, सामूदायिक सहभागिता और मोबाइल टेक्नोलॉजी का बेहतरीन प्रयोग करने वाले शाला प्रबंधन समिति के अनुशंसा से 365 दिन शाला संचालित करने वाले शिक्षक बलदाऊ सिंह श्याम की सक्रियता और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उच्च अधिकारियों को सम्मोहित करते हुए
अपने विद्यालय में पारिवारिक भ्रमण हेतु विवश कर दिया। दिनांक 6/12/2025 शालेय समय में सहायक संचालक अखिलेश मेहता अपने पूरे परिवार के साथ विद्यालय तिलकडीह पहूंचे थे,
आकस्मिक भ्रमण के दौरान स्मार्ट क्लास संचालित हो रहा था जहां बच्चे स्मार्ट टीवी से अंग्रेजी पढ़ते पाये गये।
बच्चे कठिन शब्दों को निर्भिक होकर पढ़ रहे थे।उच्च अधिकारियों के संग पोड़ी संकुल के शैक्षिक समन्वयक सुखदेव पांडे जी उपस्थित थे।
आकस्मिक निरीक्षण में आये अधिकारियों का स्वागत विद्यालय परिसर के बगिया से मौसमी फूलों का गुलदस्ता छात्राओं के द्वारा तैयार किया गया।माता सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
सहायक संचालक अखिलेश मेहता ने अपनी माता की स्मृति में सभी 52 बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल सामाग्रियां, स्टेशनरी सामान प्रदान किया।किचन गार्डन से कद्दू,जीमीकांदा, रखिया हरी मिर्च,मेथी, धनिया पत्ती आदि संचालक महोदय को बच्चों के द्वारा सप्रेम भेंट किया गया।
बच्चों के गुणवत्ता स्तर, सौंदर्यीकरण, व्यवसाय आधारित प्रिंट रीच वातावरण आदि से मेहता परिवार प्रभावित हुए व शिक्षक के भगीरथ प्रयास की सराहना किये।व शाला म्युजियम हेतु शाला को अनुदान राशि देने की बात कही।








