Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत क्षेत्र के वनांचल ग्राम में बिछड़े हाथी ने फिर मचाया उत्पात, किसान के फसल को किया बर्बाद

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

वन विभाग ड्रोन कैमरे की मदद से पल पल की ले रही है जानकारी

 

कई गांवों में मुनादी स्कूलों में छुट्टी बिजली भी बंद.

 

सीपत.. दल से बिछड़े नर हाथी पिछले दो दिनों से सीपत के भरुआडीह-कैमाडीह जंगल क्षेत्र में लगातार घूम घूमकर किसानों के फसल को चौपट कर रहा है। बताया गया कि शनिवार की रात घने जंगल के भीतर तक चला गया, जहां वन विभाग दो ड्रोन कैमरे से उसकी पल पल की निगरानी बना हुए है ।घने जंगलों में ड्रोन कैमरा टीम के लिए बड़ी रुकावट बन रही हैं।हाथी की गतिविधि देर रात कैमाडीह-ठरकपुर जंगल के नाला क्षेत्र में पाई गई है। खतरे को देखते हुए पास के गांवों में मुनादी कराई गई l

पोड़ी के किसान भागवत धीवर की कटी फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है l हाथी की नजदीकी आहट पाकर जिससे वनकर्मी घने जंगल से तुरंत बाहर आ गए।

रातभर 30 सदस्यीय वनकर्मी टीम टॉर्च, मशाल और अलाव के सहारे जंगल में हाथी की मूवमेंट मॉनिटर कर रही है।

जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने क्षेत्रवासियों को सजग रहने की दी सलाह

*सदस्य जिला पंचायत राजेंद्र धीवर ने क्षेत्र में हाथी की दस्तक से प्रभावित ग्रामों में लोगों को देर रात या जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी है l

और अपने फसलों की देखरेख के लिए भी अकेले न रहने की कहा है,धीवर खुद अपने जिला पंचायत क्षेत्र में डटे हुए हैं l*

खतरे को देखते स्कूलों में छुट्टी

दिनभर भरुआडीह क्षेत्र में रहने के बाद शाम होते ही हाथी कैमाडीह की ओर बढ़ गया, जहां पदचाप स्पष्ट मिले।
बेलतरा सर्किल के डिप्टी रेंजर वेद शर्मा ने बताया की हाथी के हर मूवमेंट, पदचाप, भोजन स्थलों और उसकी हलचल को गज ऐप में लाइव अपडेट किया जा रहा है, ताकि सभी वनमंडल अधिकारी तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकें।चेतावनी दी गई। हाथी की आशंका के कारण कई स्कूलों में एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी गई।


सीपत, बेलतरा, सोंठी, खोंधरा सर्किल के डिप्टी रेंजरों सहित 30 से अधिक अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। बिजली विभाग भी अलर्ट पर है, जहां खतरा है वहां खुले तारों के कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद किए जा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp