Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवनियुक्त गरियाबंद जिला साहू समाज अध्यक्ष प्रवीण साहू का भव्य ऐतिहासिक स्वागत फिंगेश्वर बस स्टैंड में किया गया

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*: कल शाम 5:00 बजे पुराना बस स्टैंड फिंगेश्वर में साहू समाज के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू का भव्य ऐतिहासिक स्वागत किया गया साहू समाज के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने बड़े उत्साह वह जोशीले अंदाज में फूलों की माला पहनकर पटाखे फोड़ कर अध्यक्ष प्रवीण साहू का भव्य स्वागत व सम्मान किया इस अवसर पर नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू एवं समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता सामाजिक सदस्य ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी

प्रवीण साहू ने बड़े ही सरलता के साथ सबका आभार व्यक्त किया सभा के रूप में उपस्थित समस्त सामाजिक बंधु शोभा यात्रा के रूप में क्षेत्र की कुलदेवी मावली माता मंदिर में जाकर अध्यक्ष प्रवीण साहू ने माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं पूजा अर्चना की युवा प्रवीण साहू को अध्यक्ष के रूप में पाकर समाज के लोगों में नई चेतना नहीं उमंग नया जोश लगने लगा उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में गरियाबंद जिले ,राजीम विधानसभा में साहू समाज का वर्चस्व बरकरार है समाज ने पिछले कार्यकाल में चंदूलाल साहू जैसे निष्ठावान समाजसेवी जो कि बाद में विधायक और सांसद के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

दूसरी ओर वर्तमान में बीजेपी के विधायक रोहित साहू भी सामाजिक नेतृत्व में अपनी भूमिका रखते हैं अध्यक्ष पद की दावेदारी में ईश्वरी साहू लोकनाथ साहू और भी दावेदार अध्यक्ष पद हेतु अपने भाग्य को अजमाएं थे अध्यक्ष प्रवीण साहू ने कहा कि जीत हार तो एक प्रक्रिया है ।

जिसे वर्तमान में हर समाज में प्रयोग किया जाता है और जो जीत के आता है उसके सामने सामाजिक चुनौतियां होती है वह पद इतना सरल नहीं होता कांटो के ताज पर बैठकर समाज में समरसता के साथ-साथ युवा पीढ़ी को संगठित करना सामाजिक बुराइयां रीति रिवाज में सुधार शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को जागरुक कर अच्छे अंक प्राप्त करने पर उन्हें सामाजिक पुरस्कार से सम्मानित कर आने वाली चुनौतियों के लिए उनका संवर्धन करना बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उनके मार्गदर्शन में एक साफ सुथरा एवं उच्च कोटि की व्यवस्था नहीं सोच एवं जागरूकता लाने का प्रयास हम सबको करना है इस अवसर पर विशेष रूप से संरक्षक कुंजन लाल साहू, नगर साहू संघ संरक्षक कुंजबिहारी साहू,रूपेश साहू,नगर साहू संघ अध्यक्ष उमाशंकर साहू, नगर साहू संघ सचिव टिकेश साहू, नगर साहू संघ उपाध्यक्ष मुकेश साहू, वेदराम साहू कोषाध्यक्ष चिमनलाल साहू,हुलस राम साहू मनोहर साहू जुगराम साहू,ठाकुर राम साहू, परसराम साहू मिलाप साहू, कुमार साहू बिरजू साहू,लखन साहू,मंथीर साहू,भीखम साहू गोविंद साहू,अमर लाल साहू प्रेमलाल साहू,तुकेराम साहू,शेखर साहू संगठन सचिव तहसील साहू संघ जगदीश साहू राजिम तहसील अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू बिसराम साहू, तुलाराम साहू, डहरू राम साहू,भीषम साहू,संजय साहू,रेणु साहू,केशर बाई साहू,जामुन बाई साहू एवं सैकड़ो समाजिक जन ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

देखें पुलिस विभाग में हुलेश्वर प्रसाद जोशी के पदस्थापना, कार्य, योगदान एवं उपलब्धियों की संक्षिप्त जानकारी
आज फोकस में

देखें पुलिस विभाग में हुलेश्वर प्रसाद जोशी के पदस्थापना, कार्य, योगदान एवं उपलब्धियों की संक्षिप्त जानकारी

कांग्रेस असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार, बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
आज फोकस में

कांग्रेस असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार, बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

चक्रधर समारोह के मंच पर 9 साल की जिज्ञासा ने बिखेरा कथक का जादू
आज फोकस में

चक्रधर समारोह के मंच पर 9 साल की जिज्ञासा ने बिखेरा कथक का जादू

सतनामी समाज में चुनावी बिगुल का समापन, कुंज बिहारी टंडन बने अध्यक्ष सुनील कुर्रे को मीडिया प्रभारी की कमान
आज फोकस में

सतनामी समाज में चुनावी बिगुल का समापन, कुंज बिहारी टंडन बने अध्यक्ष सुनील कुर्रे को मीडिया प्रभारी की कमान

रतनपुर में आज सजेगा संस्कृति का रंग, बज्र गणेश उत्सव समिति कराएगी भव्य गोटीपुआ नृत्य
आज फोकस में

रतनपुर में आज सजेगा संस्कृति का रंग, बज्र गणेश उत्सव समिति कराएगी भव्य गोटीपुआ नृत्य

बिल्हा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा
आज फोकस में

बिल्हा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp