Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किसानों के लिए आफत बन गई है,भाजपा सरकार — दिलीप लहरिया

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत ,,,,, मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया ने आज ग्राम जयरामनगर स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएँ जानी तथा खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। खरीदी में अव्यवस्था को लेकर मस्तूरी विधायक  दिलीप लहरिया ने कहा कि अभी भी किसानों को टोकन के लिए भटकना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इस स्थिति में अंतिम तिथि तक सभी किसानों से धान खरीदी असंभव है। भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव के कुशासन वाली सरकार में धान खरीदी की पूरी व्यवस्था ही भगवान भरोसे चल रही है। धान खरीदी की अव्यवस्था के चलते किसानों की जान पर बन आई है। महासमुंद में टोकन न मिलने से एक किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया, यह घटना बताती है कि भाजपा सरकार की तैयारियां कितनी विफल है। किसान अपनी ही फसल बेचने के लिए दर-दर भटक रहे है।

समितियों में 70 प्रतिशत ऑनलाइन और 30 प्रतिशत ऑफलाइन टोकन करने का नियम बनाया गया है। ऑफलाइन टोकन करने के लिए भी किसानों को कई दिनों तक सोसायटी चक्कर लगाना पड़ रहा है।
दिलीप लहरिया ने मांग की है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से 50-50 प्रतिशत टोकन करने की व्यवस्था की जाए। जिससे किसानों को परेशानी न झेलनी पड़े।

दिलीप लहरिया ने कहा कि देर से खरीदी प्रारंभ करने तथा समितियों में खरीदी सीमा लागू होने के कारण बहुत कम मात्रा में धान की खरीदी हो पाई है। अधिकांश समितियों मे खरीदी लिमिट कम होने के कारण किसान चिंतित है। ऐसे में वर्तमान खरीदी सीजन के अंतिम तिथि तक समस्त किसानों का धान खरीदी कर पाना संभव नहीं है।जिसे किसानों के हित में तत्काल बढ़ाया जाना चाहिये!

विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीति के चलते रकबा कटौती की समस्या से किसान जूझ रहे हैं। तथा तहसील कार्यालय एवं पटवारियों के चक्कर काट रहे है। यदि सरकार सच्चे अर्थों में किसान हितैषी है। तो प्रतिदिन खरीदी लिमिट बढ़ाए तथा एग्रीटेक पोर्टल में पंजीकृत समस्त किसानों का संपूर्ण धान खरीदकर उन्हें सुविधा प्रदान करे।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp