Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

थाना रतनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के आरोपियों को कड़ी मेहनत के बाद किया गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर…..आरोपियों द्वारा पूर्व रंजिश पर घटना को दिया गया था अंजाम। आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने में लोहे के पाईप व फावड़े के बेट को किया उपयोग दिनाँक 04/12/2025 को प्रार्थी नीतेश बघेल निवासी भैसाझार के द्वारा थाना रतनपुर में अपने पिता सूर्यप्रकाश बघेल के कहीं चले जाने (गुमने) की रिपोर्ट थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी पता तलाश दौरान दिनांक 05/12/2025 को गुम इंसान सूर्यप्रकाश का मोबाईल लोकेशन भैंसाझार के जगंल में होने पर पुलिस टीम व परिजनों के द्वारा भैंसाझार के जंगल में गुम इंसान को ढुंढने के दौरान गुम इंसान का मोटर सायकल खुन से सना जंगल की झाड़ियों में मिलने पर आसपास तलाश खोजने पर सूर्यप्रकाश का शव मिलने पर शव में गंभीर चोंट के निशान होने से थाना रतनपुर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा मामले के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह, अति.पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण श्रीमती अर्चना झॉ, प्रभारी एसडीओपी कोटा लालचंद मोहले से प्राप्त दिशा निर्देश पर थाना रतनपुर टीम व एसीसीयू की टीम द्वारा पड़ोसियों, रिश्तेदारों व ग्रामीणों से गहन पुछताछ करने पर व मोबाईल सीडीआर के आधार पर संदेही रंजीत खाण्डे व सुधीर खाण्डे को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर जूर्म स्वीकार कर पुरानी रंजिश पर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया, आरोपियों व अन्य लोगों से अभी भी अन्य पहलुओें पर पुलिस टीम द्वारा पुछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर उनि कमलेश कुमार बंजारे, मेलाराम कठौतिया, सायबर सेल प्रभारी निरी.अजहर उद्दीन, उनि. हेमंत आदित्य, प्र.आर. राहुल सिंह, आतिश पारिख, बलदेव सिंह, कौशल खॅुटे, आर. आकाश डोंगरे, धीरज कश्यप, महादेव कुजूर, तदबीर पोर्ते, दीपक मरावी, प्रशांत सिंह का विशेष योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी :-1. रंजीत खाण्डे पिता स्व. तितरा राम खाण्डे उम्र 23 वर्ष निवासी भैंसाझार थाना रतनपुर हाल मुकाम भरारी (भुण्डा) जिला बिलासपुर छ.ग.।
2. सुधीर खाण्डे पिता स्व. तितरा राम खाण्डे उम्र 21 वर्ष निवासी भैंसाझार थाना रतनपुर हाल मुकाम भरारी (भुण्डा) जिला बिलासपुर छ.ग.।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp