
सीपत,,,, 17 दिसंबर को पेंशनर डे प्रगतिशील कल्याण संघ का प्रांतीय सम्मेलन रायगढ़ के पॉलिटेक्निक कॉलेज चक्रधरनगर में होगा l जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिला,तहसील, ब्लॉक विभाग के पेंशनर पहुंचेंगे l सीपत तहसील शाखा से भी पेंशनर इस सम्मलेन में शामिल होंगे l सीपत तहसील शाखा के अध्यक्ष गणेश राम यादव ने अपने पेंशनर्स साथियों से अपील की है कि वह 17 दिसंबर को सुबह सात बजे सीपत प्रेस क्लब के पास पहुंचें l









