Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर बस्तर कांकेर : कोरोना के दौरान कार्य करने वाले अभ्यर्थियों को दिया जाएगा अनुभव प्रमाण-पत्र

उत्तर बस्तर कांकेर :—स्वास्थ्य विभाग में संभाग एवं जिला स्तरीय तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों जैसे- स्टाफ नर्स, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, वार्ड ब्वाय एवं वार्ड आया इत्यादि पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। व्यापम द्वारा 525 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित किया गया था, जिसका परिणाम वेबसाईट में अपलोड किया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बताया कि कांकेर जिले में कोरोना महामारी के दौरान एक वर्ष में 06 माह या उससे अधिक कार्य करने वाले अभ्यर्थियों को अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे, जो उक्त पदों के लिए मान्य होंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना अवधि के दौरान स्वास्थ्य संस्थाओं में संचालित कोविड अस्पताल में नियुक्त किए गए कर्मचारियों को ही यह अनुभव प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी जिनकी नियुक्ति राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से हुआ था वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
कोरोना महामारी के दौरान नियुक्त किए गए स्वास्थ्य कर्मियों को कार्यादेश, ज्वाईनिंग व वेतन संबंधी दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा। अनुभव प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र 29 जनवरी तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कांकेर में स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है, अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभ्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र का सत्यापन संभाग स्तरीय समिति द्वारा 30 जनवरी से 08 फरवरी तक किया जाएगा। संभाग स्तरीय समिति द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र का सत्यापन होने के बाद संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें रायपुर को प्रस्तुत किया जाएगा। तत्पश्चात 10 से 18 फरवरी तक मेरिट सूची जारी किया जाएगा और मेरिट में दावा आपत्ति के लिए 19 से 24 फरवरी तक अभ्यार्थियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। अभ्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात मेरिट सूची का प्रकाशन विभागीय वेबसाईट ूूण्बहीमंसजीण्दपबण्पद में 10 मार्च तक अपलोड किया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश
आज फोकस में

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश

मस्तूरी में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, कोनी फीडर की समस्या से उपभोक्ता बेहाल
आज फोकस में

मस्तूरी में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, कोनी फीडर की समस्या से उपभोक्ता बेहाल

शाला प्रबंधन एवं स्कूल प्रशासन के प्रयास से पुलिस अभियान शा०प्रा०शा० नगचुई में
आज फोकस में

शाला प्रबंधन एवं स्कूल प्रशासन के प्रयास से पुलिस अभियान शा०प्रा०शा० नगचुई में

दीपावली से पहले जुआरियों पर जूनापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 जुआरी गिरफ्तार
आज फोकस में

दीपावली से पहले जुआरियों पर जूनापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 जुआरी गिरफ्तार

ग्राम बांधा में लकड़ी तस्करों पर पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, पूर्व सरपंच के घर से 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद
आज फोकस में

ग्राम बांधा में लकड़ी तस्करों पर पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, पूर्व सरपंच के घर से 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp