बरमकेला से सुवर्ण कुमार भोई की रिपोर्ट
बरमकेला :—सत्य महिमा आश्रम जीरानाला बाल्यलीला ब्रम्हयज्ञ 29 जनवरी से शुरू हो रही है जिसके लिए निमंत्रण देने आश्रम समिति अध्यक्ष भागीरथी भोई की टीम रायपुर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हुए थे।जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने कार्यक्रमों की व्यस्तता के चलते भेंट वार्ता नहीं हो पाया।जिनके बाद समिति द्वारा रायपुर विधायक पुरंधर मिश्रा से सौजन्य भेंट वार्ता कर निमंत्रण पत्र दिया गया।समिति पदाधिकारियों द्वारा महिमा आश्रम अहाता(बाउंड्री),गौरडीह रंगाडीह से महिमा आश्रम पक्की सड़क की आवश्यकता को ध्यानाकर्षण करते हुए ज्ञापन सौंपे,जहां विधायक मिश्रा जी ने मुख्यमंत्री जी से बात कर पूरा करने का आश्वासन दिए।इस अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष भागीरथी भोई, उपाध्यक्ष सुवर्ण कुमार भोई,सचिव श्रीकांत बाजी,सनक बेहेरा मौजूद रहे।







