Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर: पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने सिविल लाइन, तोरवा थाना व रक्षित केंद्र का किया औचक निरीक्षण, संवेदनशील पुलिसिंग पर दिया जोर

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) — पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को जिले के थाना सिविल लाइन एवं थाना तोरवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह तथा प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी सुश्री अंशिका जैन भी उपस्थित रहीं।
निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, फरियादियों के बैठने की व्यवस्था, एवं कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया। उन्होंने थानों के विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की सूक्ष्म जांच कर रिकॉर्ड दुरुस्त रखने और शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिसकर्मियों को फरियादियों से विनम्र व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने पर विशेष बल दिया।


तकनीकी उन्नयन पर जोर
निरीक्षण के दौरान —
थाना कार्यों के फीडबैक हेतु ‘अनुभव’ अभियान के तहत QR कोड लगाने
चोरी गए वाहनों की 100% बरामदगी के लिए ‘सशक्त’ ऐप में चोरी एवं लावारिस वाहनों की एंट्री में तेजी लाने
के निर्देश दिए गए।
रक्षित केंद्र का भी निरीक्षण
थानों के निरीक्षण के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक ने रक्षित केंद्र बिलासपुर का भी भ्रमण किया एवं निर्माणाधीन रक्षित निरीक्षक कार्यालय की कार्य प्रगति की जानकारी ली।
पुलिसिंग सुधार को लेकर बड़ा संदेश
पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने कहा कि इस निरीक्षण का उद्देश्य रेंज में पदस्थापना के बाद जिले की पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों की समस्याओं को समझना एवं फरियादियों के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देना है। उन्होंने ऐसे निरीक्षण निरंतर जारी रखने की बात कही।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले के थानों और पुलिस बल को हाई-टेक बनाना, मोबाइल ऐप एवं आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाना उनकी प्राथमिकता में है, और इसके सकारात्मक परिणाम शीघ्र देखने को मिलेंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिए गए व्यवस्था सुधार एवं तकनीकी उन्नयन से जुड़े सभी निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

किसानों के साथ अन्याय कब तक?  तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

किसानों के साथ अन्याय कब तक? तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी  ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश
आज फोकस में

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आज फोकस में

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp