Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विद्युत मंडल विभाग सीपत के रजत महोत्सव पर उपबल्धियों भविष्य की योजनाओं की झलक ऊर्जा संरक्षण, विद्युत सुरक्षा और डिजिटल बिल भुगतान पर दिया गया फोकस

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सुरक्षित और निर्बाध बिजली पहुंचाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : विधायक शुक्ला

सीपत ,,,, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विद्युत विभाग सीपत द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की सहभागिता रही। आयोजन के माध्यम से विद्युत सुरक्षा, ऊर्जा संरक्षण तथा बिल भुगतान की डिजिटल सुविधाओं को लेकर जनजागरूकता संदेश भी प्रसारित किए गए। कार्यक्रम में विभाग की 25 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत विस्तार, सेवा प्रणाली में सुधार, लाइन लॉस में कमी, तकनीकी उन्नयन तथा उपभोक्ता सुविधाओं में हुए सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी गई। सेजेस के विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों को सोलर पैनल की उपयोगिता एवं भविष्य में अक्षय ऊर्जा की भूमिका के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में विद्युत विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से बिजली व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है और अब लक्ष्य केवल कनेक्शन देना नहीं, बल्कि सुरक्षित, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवा सुनिश्चित करना है। उन्होंने डिजिटल बिल भुगतान, स्मार्ट उपभोक्ता सेवाओं और ऊर्जा संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य तकनीक के माध्यम से पारदर्शी और सरल सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने विभाग के कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उपभोक्ताओं से भी जिम्मेदारीपूर्वक बिजली उपयोग करने की अपील की।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि गांव-गांव तक बिजली पहुंचने से शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और छोटे व्यवसायों को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि विद्युत सुविधा आज ग्रामीण विकास की आधारशिला बन चुकी है और विभाग की योजनाओं से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि बेहतर सेवा और डिजिटल व्यवस्था से उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ा lबिजली व्यवस्था में निरंतर सुधार से जनता का भरोसा बढ़ा है।

ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि तथा डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिल भुगतान और विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी की। इस अवसर पर बीपीएल, घरेलू, गैर-घरेलू कनेक्शन, कृषि पंप उपभोक्ताओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और जागरूक उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य जिला पंचायत राजेंद्र धीवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा नेता दिलेंद्र कौंशिल,प्रणव शर्मा, जनपद सदस्य मनोज खरे, विजय गुप्ता, सरपंच मनीषा योगेश वंशकार, बांके बिहारी गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अभिलेश यादव, मन्नू सिंह, मदनलाल पाटनवार, तुलेश्वर पाटनवार, ललित यादव, तुषार चंद्राकर, वैभव तंबोली सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विद्युत विभाग की ओर से एई कौशल जायसवाल, जेई रंजना देवगन, चंद्रशेखर धीवर, कार्यालय सहायक प्रमोद पाटनवार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ग्राम पंचायतों की राशि पर आर-पार की लड़ाई, सरपंच संघ ने 4 नवंबर तक राशि नहीं मिली तो कलेक्ट्रेट घेराव और चक्काजाम की चेतावनी
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों की राशि पर आर-पार की लड़ाई, सरपंच संघ ने 4 नवंबर तक राशि नहीं मिली तो कलेक्ट्रेट घेराव और चक्काजाम की चेतावनी

जनपद पंचायत फिंगेश्वर की सामान्य सभा में बड़ा फैसला, अवैध रेत-मुरुम उत्खनन पर कार्रवाई की मांग
आज फोकस में

जनपद पंचायत फिंगेश्वर की सामान्य सभा में बड़ा फैसला, अवैध रेत-मुरुम उत्खनन पर कार्रवाई की मांग

ग्राम पंचायत जौंदी में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायत जौंदी में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सचिव संघ के जिला सचिव  अभ्युदय तिवारी के नेतृत्व में नवनियुक्त जनपद सीईओ  लक्ष्मीकांत कौशिक का स्वागत एवं अभिनंदन

करगी रोड कोटा कोल वाशरी के खिलाफ आदित्य दीक्षित ने खोला मोर्चा
आज फोकस में

करगी रोड कोटा कोल वाशरी के खिलाफ आदित्य दीक्षित ने खोला मोर्चा

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp