
रतनपुर :—-रतनपुर पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर बर्तन और टुल्लू पम्प चोरी करने वाले दो आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान, जिसकी कीमत लगभग ₹10,000 है, बरामद कर लिया है।

प्रार्थी रेशम लाल श्रीवास (निवासी मदनपुर) ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से एल्यूमिनियम के बर्तन और टुल्लू पम्प चोरी कर लिया।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रोशन माथुर (20) और जलेश्वर कुमार साहू (22) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।






