Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बच्चों मे संस्कार एवं विषय की समझ आज की सबसे बडी आवश्यकता-:वैभव पांडेय

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….बच्चों में संस्कार हो बड़ों व शिक्षकों का सम्मान हो विषय की गहराई का ज्ञान हो तर्क और विवेक का विज्ञान हो अंग्रेजी का मान हो, अपनी भाषा का भी अभिमान हो उपरोक्त बातें सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर द्वारा संकुल स्तरीय आचार्य प्रशिक्षण एवं प्रवेश शंखनाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ बिलासपुर विभाग के विभाग प्रमुख वैभव पांडेय ने कहीं उन्होंने प्रशिक्षण सत्र को आगे बढाते हुए कहा कि हमारी कमजोरी और हमारी ताकत ही है जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है, हम अपनी ताकतों को तो बखूबी जानते हैं, लेकिन जिस दिन अपनी कमजोरी को पहचान लेंगे उस दिन हम दोगुनी शक्ति से उसके निराकरण की दिशा में काम कर लेंगे तब सफलता हमारे कदम चूमेगी।

अध्यक्षीय आसंदी पर विराजमान सरस्वती शिक्षा संस्थान बिलासपुर विभाग के विभाग समंवयक श्रीगेंद्राम राजपूत जी ने प्रशिक्षण की महत्ता एवं शंखनाद कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर विशिष्ट अभ्यागत के रूप में मंच पर विराजमान सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर के व्यवस्थापक डॉक्टर सुनील जायसवाल  ने वर्तमान शैक्षिक व्यवस्था के बारे में सरस्वती शिक्षा संस्थान से आग्रह करते हुए कहा कि सरस्वती शिक्षा संस्थान द्वारा पूर्व में जो अंग्रेजी के सिलेबस विद्यालय में पढ़ाए जाते थे उसे पुनः लागू करना चाहिए क्योंकि हमारी अंग्रेजी इतनी व्याकरण सम्मत थी की उसे पढ़ कर बच्चे वर्तमान प्रतियोगिता के दौर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं,कार्यक्रम के प्रारंभ है

मंचस्थ अतिथियों द्वारा विद्या की आराध्य देवी सरस्वती ओम एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव, कोटा के प्राचार्य बाबूलाल साहू, कोनी विद्यालय के प्राचार्य देवेश कुमार सोनी, ने मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया। इस प्रशिक्षण संस्थान कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर कोनी, कोटा सकरी, रतनपुर, बिरकोना के 107 आचार्य दीदी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में सामूहिक शंखनाद करते हुए प्रवेश अभियान का श्री गणेश किया गया एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, शोभा यात्रा में भव्य झांकियां के साथ हाथों में ध्वजा लिए भारत माता की जयकार करते हुए आचार्य गण लोगों से प्रवेश अभियान के लिए अपील करते हुए दिखे,

प्रत्येक घरो एवं दुकानों में जा जाकर के लोगों को प्रवेश के लिए समझाते हुए सभी आचार्य जी बहन जी प्रवेश पत्रक देकर के अपने बच्चों को अपनी संस्कृति एवं भारतीय शिक्षा से जुड़ने का आह्वान करते रहे। प्रत्येक चौक चौराहों में सरस्वती शिक्षा संस्थान के पदाधिकारी विद्यालय के व्यवस्थापक, प्राचार्य सहित आगंतुकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को भारतीय शिक्षा व्यवस्था से जुड़ने का आग्रह किया इस शंखनाद कार्यक्रम को देखने एवं सुनने के लिए लोगों में गजब का उत्साह था सभी ने सरस्वती शिक्षा संस्थान के इस अभिनव प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की नगर भ्रमण पश्चात यह शोभा यात्रा विद्यालय पहुंची जहां विद्यालय के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया,

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य योगेश गुप्ता ने किया,सर्वे भवंतु सुखिनः के समवेत गायन से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती मणी फांसे श्रीमती, वर्षा श्रीवास्तव,कीर्ति कहरा,माधुरी बैसवाडे, दामिनी श्रीवास, सूर्यकांत यदु, सुशीला साहू,संगीता धीवर,मानसी कश्यप, राजू प्रधान राजेश्वरी कश्यप,सहित कोनी,कोटा सकरी,के आचार्य गण उपस्थित रहे।

किसानों के साथ अन्याय कब तक?  तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

किसानों के साथ अन्याय कब तक? तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी  ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश
आज फोकस में

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आज फोकस में

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

पर्याप्त खाद-बीज मिलने से उत्साहित किसान  ,,खरीफ सीजन की तैयारी हुई आसान ,, ग्राम दंडवन के किसान रुद्रेश्वर को मिला समय पर खाद-बीज
आज फोकस में

पर्याप्त खाद-बीज मिलने से उत्साहित किसान ,,खरीफ सीजन की तैयारी हुई आसान ,, ग्राम दंडवन के किसान रुद्रेश्वर को मिला समय पर खाद-बीज

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp