ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर :—-थाना तारबाहर पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू जप्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डीपूपारा तालाब के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी अनिकेश साहू पिता धनीराम साहू उम्र 24 वर्ष निवासी डीपूपारा थाना तारबाहर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे जप्त कर लिया गया।
मामले में थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 153/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, प्रधान आरक्षक जय सिंह ध्रुवे, आरक्षक राजेश श्रीवास एवं नुरूल कादिर का सराहनीय योगदान रहा।









