Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चकरभाठा पुलिस का अभियान: 5 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जन चौपाल लगाकर लोगों को किया जागरूक

 ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर:— थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बीट प्रणाली के अंतर्गत पुलिस द्वारा चलित थाना एवं जन चौपाल लगाकर लोगों को साइबर फ्रॉड, यातायात नियम, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित विवाद, मारपीट, गुंडा-बदमाश एवं चाकूबाजी की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से थाना चकरभाठा पुलिस ने 12 मई 2026 को पांच बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में भरत नागवानी (19 वर्ष) निवासी विकास नगर चकरभाठा, देव साहू (43 वर्ष) निवासी विकास नगर चकरभाठा, महावीर पांडे (48 वर्ष) निवासी नया पारा वार्ड क्रमांक 4 चकरभाठा, अजय उर्फ भालू वर्मा (26 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 9 चकरभाठा तथा पप्पू सौरा (40 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 5 अचानकपुर चकरभाठा शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में प्रभावी बीट प्रणाली के माध्यम से कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp