Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी उमस; बारिश और अंधड़ के भी आसार

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर..:-;छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से गर्मी से मिली राहत अब ज्यादा दिनों तक कायम रहने वाली नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि बढ़ती गर्मी के साथ कई इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है।
बीते सप्ताह तापमान में गिरावट के कारण लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम धीरे-धीरे फिर गर्म होने लगा है। मंगलवार को राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और तेज धूप का असर भी देखने को मिला।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ वातावरण में नमी भी बढ़ेगी, जिससे उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 23 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा दो द्रोणिकाएं भी प्रभावी हैं, जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश और अंधड़ का अनुमान जताया है। रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
फिलहाल आने वाले दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है, लेकिन बढ़ती नमी के कारण गर्मी और उमस का एहसास अधिक हो सकता है। वहीं बीच-बीच में होने वाली बारिश और तेज हवाएं लोगों को राहत भी देती रहेंगी।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

किसानों के साथ अन्याय कब तक?  तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

किसानों के साथ अन्याय कब तक? तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी  ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश
आज फोकस में

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आज फोकस में

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp