Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ राज और समाज के प्रबुद्धजनों ने किया डिजिटल पैड, यूनिफॉर्म व खेल सामग्री का लोकार्पण

दीन के साथ दुनियावी तालीम, लुतरा शरीफ मदरसे के बच्चों को मिली आधुनिक सुविधाएं

सीपत,,,,बिलासपुर जिले की प्रसिद्ध दरगाह लुतरा शरीफ से संचालित मदरसे में अब बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाएं और तकनीकी संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के मार्गदर्शन में दरगाह इंतजामिया कमेटी ने मदरसे के 60 बच्चों के लिए टी-शर्ट, लोवर, जूते, डिजिटल पैड और खेल सामग्री उपलब्ध कराने की पहल की है। इन सामग्रियों का बुधवार को रायपुर स्थित वक्फ बोर्ड कार्यालय में विधिवत विमोचन किया गया।


लुतरा शरीफ स्थित सूफी संत हजरत बाबा सैयद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह से संचालित मदरसे में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शैक्षणिक और खेल सुविधाएं देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। कमेटी का कहना है कि बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक और व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना प्राथमिकता है, ताकि वे भविष्य में हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा कर सकें।
राजधानी स्थित छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय में बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद फैसल रिजवी, दरगाह इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज, पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलाम रिजवी तथा समाजसेवी शहर सीरत सीरतुन्नबी कमेटी रायपुर के सदर सोहेल सेठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


डॉ. सलीम राज ने कहा कि मदरसे में बच्चों को दीन की तालीम के साथ हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर शिक्षा भी दी जा रही है। बेहतर वातावरण में पढ़ाई, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद फैसल रिजवी ने कहा कि मदरसों को लेकर समाज में बनी कई भ्रांतियों को लुतरा शरीफ का यह मॉडल दूर करने का काम कर रहा है। यहां आधुनिक शिक्षा और संसाधनों के जरिए बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


दरगाह इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली ने बताया कि वक्फ बोर्ड के मार्गदर्शन में मदरसे और दरगाह दोनों में लगातार सुधार कार्य किए जा रहे हैं। वहीं मदरसा प्रभारी एवं कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने कहा कि बच्चों में हुनर और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए डिजिटल शिक्षा, खेलकूद और अन्य आधुनिक संसाधनों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

किसानों के साथ अन्याय कब तक?  तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

किसानों के साथ अन्याय कब तक? तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी  ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश
आज फोकस में

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आज फोकस में

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

पर्याप्त खाद-बीज मिलने से उत्साहित किसान  ,,खरीफ सीजन की तैयारी हुई आसान ,, ग्राम दंडवन के किसान रुद्रेश्वर को मिला समय पर खाद-बीज
आज फोकस में

पर्याप्त खाद-बीज मिलने से उत्साहित किसान ,,खरीफ सीजन की तैयारी हुई आसान ,, ग्राम दंडवन के किसान रुद्रेश्वर को मिला समय पर खाद-बीज

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp