Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किसानों के साथ अन्याय कब तक? तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर:/– आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने कोंगेरा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले तीन वर्षों से कृषि पंप विद्युत कनेक्शन के नाम पर किसानों को केवल झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। विभाग बार-बार नए आवेदन भरवा रहा है, सर्वे करा रहा है, लेकिन जमीन पर एक भी ठोस काम दिखाई नहीं दे रहा है।
नरेन्द्र नाग ने कहा कि किसान अपनी मेहनत और पूंजी लगाकर बोर खनन करा रहे हैं, लेकिन बिजली नहीं मिलने के कारण कई बोर अनुपयोगी होते जा रहे हैं। लंबे समय तक उपयोग नहीं होने से बोर खराब होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, दूसरी तरफ जिम्मेदार विभाग किसानों की खेती चौपट करने में लगा हुआ है।


उन्होंने कहा कि आखिर तीन साल में कितने सर्वे हुए, कितनी फाइलें बनीं और कितने अधिकारी बदले गए, इसका जवाब बिजली विभाग को जनता के सामने देना चाहिए। यदि विद्युत विस्तार कार्य स्वीकृत है तो उसे पूरा क्यों नहीं किया जा रहा? यदि स्वीकृत नहीं है तो किसानों को बार-बार गुमराह क्यों किया जा रहा है?
नरेन्द्र नाग ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली संदेह पैदा कर रही है। किसानों के हितों की अनदेखी कर विभाग मौन बैठा है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसानों की समस्याओं से किसी को कोई सरोकार नहीं है। अधिकारी केवल कागजी कार्यावाही में व्यस्त हैं जबकि किसान आर्थिक संकट झेल रहे हैं।


उन्होंने जिला प्रशासन और कलेक्टर से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, विद्युत विस्तार कार्य की वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए तथा कोंगेरा के किसानों के खेतों तक तत्काल बिजली पहुंचाने की कार्यवाही की जाए।
नरेन्द्र नाग ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो किसानों के साथ बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा और जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp