Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा के खिलाफ गाली गलौज फेसबुक टिप्पणी पर बवाल.. एफआईआर दर्ज की मांग को लेकर भाजपाइयों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन

पत्थलगांव से सुरेश साहू की रिपोर्ट
पत्थलगांव से सुरेश साहू की रिपोर्ट

पत्थलगांव – भारतीय जनता पार्टी मंडल पत्थलगांव शहर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ अश्लील गाली गलौच एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में थाना प्रभारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक जशपुर को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि 16 जून 2026 को एक युवक नवनीत तिवारी द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक पर नगर पालिका पत्थलगांव अंतर्गत पुरानी बस्ती रानी गंज तालाब के भ्रष्टाचार को लेकर वीडियो पोस्ट किया गया था, जिस पर फेसबुक यूजर सुरेश गुप्ता पत्थलगांव ने कथित तौर पर राष्ट्रीय राजनीतिक दल भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं के लिए अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी की। भाजपा पदाधिकारियों का आरोप है कि इस तरह की अशलील गाली देना पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत करने वाली हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।भाजपा मंडल पत्थलगांव शहर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन थाना प्रभारी के माध्यम से जशपुर पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

इस मौके पर शहर मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, सुनील अग्रवाल, हरजीत सिंग भाटिया, अजय बंसल,संजय लोहिया,अवधेश गुप्ता प्रवीण गर्ग, नरेश यादव, कमलेश यादव, हिमांशु शर्मा, जीतू अग्रवाल, धर्मपाल नारंगे, रेवा धीवर, सुनील गर्ग, भुनेश्वरी बेहरा,उर्मिला पटेल,पार्षद ममता यादव,रामकिशन यादव,सुदर्शन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

<span style=भाजपा के खिलाफ गाली गलौज फेसबुक टिप्पणी पर बवाल.. एफआईआर दर्ज की मांग को लेकर भाजपाइयों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन">
आज फोकस में

भाजपा के खिलाफ गाली गलौज फेसबुक टिप्पणी पर बवाल.. एफआईआर दर्ज की मांग को लेकर भाजपाइयों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन

रेलवे की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, दुकानों की अवैध खरीद-फरोख्त का खुलासा
आज फोकस में

रेलवे की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, दुकानों की अवैध खरीद-फरोख्त का खुलासा

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पिपरछेड़ी थाना पहुंचे अमितेश शुक्ल, किसानों की लड़ाई में दिखे अग्रिम पंक्ति के नेता
आज फोकस में

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पिपरछेड़ी थाना पहुंचे अमितेश शुक्ल, किसानों की लड़ाई में दिखे अग्रिम पंक्ति के नेता

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग एवं रतनपुर बायपास का किया निरीक्षण
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग एवं रतनपुर बायपास का किया निरीक्षण

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति और बायोमेट्रिक व्यवस्था का वन कर्मचारी संघ ने किया विरोध
आज फोकस में

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति और बायोमेट्रिक व्यवस्था का वन कर्मचारी संघ ने किया विरोध

भीम आर्मी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कमेटी की बैठक संपन्न, महासदस्यता अभियान को लेकर बनी रणनीति
आज फोकस में

भीम आर्मी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कमेटी की बैठक संपन्न, महासदस्यता अभियान को लेकर बनी रणनीति

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp