Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग एवं रतनपुर बायपास का किया निरीक्षण

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

गुणवत्ता से समझौता नहीं, खामियां दूर कर दोबारा बनाने के निर्देश

रायपुर. :—. लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर जिले में निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग के ईएनसी वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ज्ञानेश्वर कश्यप, मुख्य अभियंता ईएंडएम जी.एस. मंडावी, अधीक्षण अभियंता के.पी. संत एवं एन.के. लाल सहित विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदार मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान सचिव  बंसल ने राष्ट्रीय राजमार्ग डिवीजन द्वारा रतनपुर से कबीर चौरा तक निर्मित की जा रही सड़क का अवलोकन किया। लगभग 510 करोड़ रुपये की लागत से 97 किलोमीटर लंबी इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। परियोजना पूर्ण होने पर बिलासपुर, रतनपुर, कोटा, पेंड्रा और गौरेला क्षेत्र के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा तथा यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही व्यापारिक गतिविधियों एवं क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

बंसल ने इस प्रकल्प के तहत बन रहे लगभग 7 किलोमीटर लंबे रतनपुर बायपास सड़क का भी निरीक्षण किया। यह बायपास रतनपुर नगर में भारी वाहनों के दबाव को कम करने, यातायात को सुचारू बनाने तथा दुर्घटनाओं की संभावना को घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बायपास के निर्माण से लंबी दूरी के वाहनों को नगर क्षेत्र में प्रवेश किए बिना आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे यात्रा समय और ईंधन की बचत भी होगी।

सचिव  बंसल ने निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर निर्माण की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर ठेकेदार को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण होने तक भुगतान को रोक कर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि परियोजना निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क परियोजनाएं क्षेत्र के विकास और जनसुविधा से सीधे जुड़ी हैं। इसलिए सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को इनका अधिकतम लाभ मिल सके।

भाजपा के खिलाफ गाली गलौज फेसबुक टिप्पणी पर बवाल.. एफआईआर दर्ज की मांग को लेकर भाजपाइयों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

भाजपा के खिलाफ गाली गलौज फेसबुक टिप्पणी पर बवाल.. एफआईआर दर्ज की मांग को लेकर भाजपाइयों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन

रेलवे की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, दुकानों की अवैध खरीद-फरोख्त का खुलासा
आज फोकस में

रेलवे की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, दुकानों की अवैध खरीद-फरोख्त का खुलासा

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पिपरछेड़ी थाना पहुंचे अमितेश शुक्ल, किसानों की लड़ाई में दिखे अग्रिम पंक्ति के नेता
आज फोकस में

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पिपरछेड़ी थाना पहुंचे अमितेश शुक्ल, किसानों की लड़ाई में दिखे अग्रिम पंक्ति के नेता

<span style=लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग एवं रतनपुर बायपास का किया निरीक्षण">
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग एवं रतनपुर बायपास का किया निरीक्षण

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति और बायोमेट्रिक व्यवस्था का वन कर्मचारी संघ ने किया विरोध
आज फोकस में

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति और बायोमेट्रिक व्यवस्था का वन कर्मचारी संघ ने किया विरोध

भीम आर्मी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कमेटी की बैठक संपन्न, महासदस्यता अभियान को लेकर बनी रणनीति
आज फोकस में

भीम आर्मी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कमेटी की बैठक संपन्न, महासदस्यता अभियान को लेकर बनी रणनीति

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp