Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

कोंडागांव:— बांसकोट में 16 जून 2026 को साहू समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू एवं उनके पुत्र शुभम साहू पर हुए कथित जानलेवा हमले के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में सामाजिक जनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रार्थी राजेश साहू की धर्मपत्नी श्यामा साहू, साहू समाज के जिला अध्यक्ष राजेश मयाराम साहू तथा गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि जमीन विवाद के दौरान राजेश साहू और उनके पुत्र पर हमला किया गया। साथ ही आरोप लगाया गया कि हमलावर प्रार्थी का मोबाइल फोन, जिसमें घटना का वीडियो रिकॉर्ड था, तथा लगभग 9 हजार रुपये नकद छीनकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।

पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ की संयुक्त सचिव बीना साहू, संगठन सचिव ओमप्रकाश साहू, पूर्व महामंत्री दयाराम साहू, जिला बालोद के उपाध्यक्ष हलधर साहू, तहसील अध्यक्ष डी.एस. साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं गायत्री परिवार की ओर से धन्नू पटेल, साधुराम एवं जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में साहू समाज एवं गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। श्यामा साहू ने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

भाजपा के खिलाफ गाली गलौज फेसबुक टिप्पणी पर बवाल.. एफआईआर दर्ज की मांग को लेकर भाजपाइयों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

भाजपा के खिलाफ गाली गलौज फेसबुक टिप्पणी पर बवाल.. एफआईआर दर्ज की मांग को लेकर भाजपाइयों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन

रेलवे की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, दुकानों की अवैध खरीद-फरोख्त का खुलासा
आज फोकस में

रेलवे की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, दुकानों की अवैध खरीद-फरोख्त का खुलासा

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पिपरछेड़ी थाना पहुंचे अमितेश शुक्ल, किसानों की लड़ाई में दिखे अग्रिम पंक्ति के नेता
आज फोकस में

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पिपरछेड़ी थाना पहुंचे अमितेश शुक्ल, किसानों की लड़ाई में दिखे अग्रिम पंक्ति के नेता

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग एवं रतनपुर बायपास का किया निरीक्षण
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग एवं रतनपुर बायपास का किया निरीक्षण

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति और बायोमेट्रिक व्यवस्था का वन कर्मचारी संघ ने किया विरोध
आज फोकस में

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति और बायोमेट्रिक व्यवस्था का वन कर्मचारी संघ ने किया विरोध

भीम आर्मी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कमेटी की बैठक संपन्न, महासदस्यता अभियान को लेकर बनी रणनीति
आज फोकस में

भीम आर्मी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कमेटी की बैठक संपन्न, महासदस्यता अभियान को लेकर बनी रणनीति

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp