Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर पुलिस का शिकायत निवारण शिविर: 43 में से 41 शिकायतों का मौके पर समाधान, 8 मामलों में FIR दर्ज

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर पुलिस ने आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए 10 जुलाई को बिलासगुडी चेतना भवन में वृहद शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

शिविर में कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 41 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शिकायतें मुख्य रूप से जमीन विवाद, पारिवारिक कलह, साइबर फ्रॉड, लेन-देन में धोखाधड़ी और महिला संबंधी मामलों से जुड़ी थीं।

सबसे अधिक 8 शिकायतें महिला थाना, 7 कोतवाली, 4 सिरगिट्टी तथा 3-3 शिकायतें कोनी, रतनपुर और तोरवा थाना क्षेत्र से प्राप्त हुईं। इसके अलावा सिविल लाइन, सरकंडा, तखतपुर, चकरभाठा, सीपत और मस्तूरी से 2-2 शिकायतें दर्ज की गईं।
शिविर के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्वयं प्रत्येक फरियादी से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। गंभीर प्रकृति के 8 मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने कहा कि ऐसे शिकायत निवारण शिविरों का उद्देश्य लोगों को बिना अनावश्यक दौड़-भाग के त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
पुलिस की इस पहल को फरियादियों ने सराहनीय बताते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए बिलासपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

<span style=बिलासपुर पुलिस का शिकायत निवारण शिविर: 43 में से 41 शिकायतों का मौके पर समाधान, 8 मामलों में FIR दर्ज">
आज फोकस में

बिलासपुर पुलिस का शिकायत निवारण शिविर: 43 में से 41 शिकायतों का मौके पर समाधान, 8 मामलों में FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल

अकलतरा में पहली बार विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज
आज फोकस में

अकलतरा में पहली बार विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

राजनांदगांव के बरगा-आलीवारा-मुसरा रेल ओवरब्रिज की उच्च स्तरीय जांच की मांग, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र
आज फोकस में

राजनांदगांव के बरगा-आलीवारा-मुसरा रेल ओवरब्रिज की उच्च स्तरीय जांच की मांग, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

जिले मे दूसरे पंजीकृत अखबारों के नाम से एडिटिंग कर चलाई जा रही है भ्रामक खबरें मामले पर कोंडागांव प्रेस क्लब ने कलेक्टर और एसपी को सौपा मामले पर आवेदन
आज फोकस में

जिले मे दूसरे पंजीकृत अखबारों के नाम से एडिटिंग कर चलाई जा रही है भ्रामक खबरें मामले पर कोंडागांव प्रेस क्लब ने कलेक्टर और एसपी को सौपा मामले पर आवेदन

तखतपुर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर का भरमार
आज फोकस में

तखतपुर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर का भरमार

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp