Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धौड़ाई में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई ,,3 आरोपियों से तेंदुए की खाल जब्त

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर,_– वनमण्डलाधिकारी के निर्देशन में परिक्षेत्र धौड़ाई के परिक्षेत्र अधिकारी एवं वन कर्मचारियों के द्वारा 08 अगस्त 2026 को गश्ती के दौरान परिक्षेत्र धौड़ाई के गायतापारा सड़क किनारे 03 व्यक्तियों से दो मोटर सायकल से 01 तेन्दूआ खाल परिवहन करते हुये बरामद किया गया। इसमें दो मोटर साईकिल जिसमें वाहन क्रमांक सी0जी0-21/जे-4096 एवं सी0जी0-21/जे-0920 तथा तेन्दूआ खाल को जप्त किया गया। तेन्दूआ खाल की लंबाई 184 से०मी०, सामने पैर से पैर की लंबाई 125 से.मी., पिछले पैर से पैर की लंबाई 118 से.मी. तथा पेट की चौड़ाई 55 से.मी. है। उक्त प्रकरण में आरोपी सोनूराम कचलाम पिता सुखासिंह कचलाम, उम्र 39 वर्ष, जाति गोण्ड, ग्राम रोहताड़, छोटेडोंगर एवं पुनीत कुमार बघेल पिता जलधर बघेल, उम्र 32 वर्ष, जाति घसिया, ग्राम छोटेडोंगर (डुरकाडोंगरी) तथा जमधर पोटाई पिता गागरू, उम्र 50 वर्ष, जाति गोण्ड, ग्राम तारागांव, धौड़ाई को गिरफ्तार कर माननीय मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी महोदय, न्यायालय नारायणपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् न्यायिक रिमांड में जेल दाखिला कराया गया। इन व्यक्तियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 11, 39, 40(2), 44, 48 (क), 49 (क), 49 (ख), 50 एवं 51 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। जिसमें 07 साल की सजा का प्रावधान है। मामले की आगे की जांच जारी है।

गरियाबंद में फर्जी शिक्षाकर्मियों का मुद्दा फिर गरमाया, कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों पर उठे सवाल
आज फोकस में

गरियाबंद में फर्जी शिक्षाकर्मियों का मुद्दा फिर गरमाया, कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों पर उठे सवाल

सावन के द्वितीय सोमवार को हुआ रुद्राभिषेक, भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा
आज फोकस में

सावन के द्वितीय सोमवार को हुआ रुद्राभिषेक, भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा

EMRS हीरापुर में पालक बैठक: 10वीं के शत-प्रतिशत परिणाम और बेहतर अंक के लिए बनी रणनीति
आज फोकस में

EMRS हीरापुर में पालक बैठक: 10वीं के शत-प्रतिशत परिणाम और बेहतर अंक के लिए बनी रणनीति

रतनपुर में NH-45 की जर्जर सड़क को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम
आज फोकस में

रतनपुर में NH-45 की जर्जर सड़क को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

जल-जंगल-जमीन के रखवालों को सम्मान, चार आदिवासी भवनों की सौगात
आज फोकस में

जल-जंगल-जमीन के रखवालों को सम्मान, चार आदिवासी भवनों की सौगात

अबूझमाड़ के ओरछा मुख्यालय बाजार की जर्जर सड़क को लेकर आम आदमी पार्टी ने जताई चिंता, तत्काल मरम्मत की मांग
आज फोकस में

अबूझमाड़ के ओरछा मुख्यालय बाजार की जर्जर सड़क को लेकर आम आदमी पार्टी ने जताई चिंता, तत्काल मरम्मत की मांग

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp