Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में NH-45 की जर्जर सड़क को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….पेंड्रा-गौरेला-मरवाही NH-45 मार्ग के अंतर्गत गांधीनगर से शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर तक की जर्जर सड़क को लेकर सोमवार को जागरूक नागरिकों और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सड़क की बदहाली को लेकर छात्रों ने रतनपुर थाना, तहसील कार्यालय रतनपुर एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी कोटा के नाम संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपकर तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की।छात्रों का कहना है कि इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से प्रतिदिन 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों का आवागमन होता है।

बारिश में बढ़ जाती है परेशानी

बारिश के दौरान सड़क पर करीब एक फीट तक पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जलभराव के कारण आवागमन बाधित होने के साथ ही कई बार एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन भी फंसने की स्थिति बन जाती है। वहीं सड़क किनारे जमा गंदगी और पानी के कारण मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।

5 दिन का अल्टीमेटम, मांग पूरी नहीं हुई तो चक्काजाम

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि 5 दिनों के भीतर PWD विभाग द्वारा गांधीनगर से शासकीय महामाया महाविद्यालय तक सड़क के मरम्मत अथवा निर्माण कार्य की शुरुआत की जाए।छात्रों और जागरूक नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में सड़क की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो छठे दिन उग्र चक्काजाम कर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

ज्ञापन सौंपने वालों में मानस ताम्रकार, आदित्य साहू, वंश ताम्रकार, पुरुषोत्तम कश्यप, दीक्षांश श्रीवास सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं जागरूक नागरिक शामिल रहे।

राजिम त्रिवेणी संगम पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट; भव्य गंगा आरती में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
आज फोकस में

राजिम त्रिवेणी संगम पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट; भव्य गंगा आरती में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां
आज फोकस में

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील
आज फोकस में

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति
आज फोकस में

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति

युवाओं की पहल से श्यामनगर में तीज महोत्सव की अनूठी परंपरा, पांच वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन
आज फोकस में

युवाओं की पहल से श्यामनगर में तीज महोत्सव की अनूठी परंपरा, पांच वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन

बिलासपुर में पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 20 वाहनों पर कार्रवाई
आज फोकस में

बिलासपुर में पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 20 वाहनों पर कार्रवाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp