
तखतपुर :—सावन के द्वितीय सोमवार के अवसर पर श्री सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भगवान शिव का पार्थिव पूजन एवं रुद्राभिषेक किया गया। आचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
आचार्य पंडित कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। द्वितीय सावनी सोमवार को प्रदोष काल में शिव पूजन एवं रुद्राभिषेक करना विशेष फलदायी माना जाता है। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान शिव का जल, दुग्ध सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया।
रुद्राभिषेक में प्रहलाद गुप्ता, साक्षी, दिलीप तोलानी, सरस्वती ठाकुर, दामिनी पुष्पा यशोदा नीतू खुशबू गौसी मनीषा संतोषी
आंचल बिंदा मीना धन कुमारी
अरुणा नीरा प्रियंका सुनीता
जलेश्वरी शांति संगीतामिथिला
माही श्वेता खुशी शिवानी मुस्कान पायल शारदारमेश्वरी
मंजू श्वेता सीमा मुन्नी रानी
पूनम माही ठाकुर, हेमा मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

सावन के द्वितीय सोमवार को हुआ रुद्राभिषेक, भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा">







