
रतनपुर पुलिस ने हेलीपेड के पास धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को थाना रतनपुर में सूचना मिली कि कोरबाभावर रतनपुर निवासी नवीन इंदूवा, पिता मनीराम, उम्र 24 वर्ष, हेलीपेड रतनपुर के पास धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की। टीम ने हेलीपेड के पास घेराबंदी कर चाकू लहराते आरोपी नवीन इंदूवा को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से धारदार चाकू जब्त किया। इसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
नवीन इंदूवा, पिता मनीराम, उम्र 24 वर्ष, निवासी कोरबाभावर रतनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर।
कार्रवाई में इनका रहा विशेष योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक दिनेश कांत एवं आरक्षक पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।








