Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नशे में जीजा ने खोया आपा, साले पर उड़ेला खौलता तेल!

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

मोबाइल मांगने होटल पहुंचा था दुर्गेश कोल, गाली-गलौज के बाद गर्म तेल डालकर घायल करने का आरोप

बेलगहना:— नशा जब सिर पर चढ़ता है तो रिश्तों की मर्यादा भी तार-तार हो जाती है। ऐसा ही एक मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र में सामने आया है। राजमिस्त्री का काम करने वाले दुर्गेश कुमार कोल ने अपने जीजा नारायण कोल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जीजा ने नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए उस पर गर्म तेल डालकर घायल करने का प्रयास किया।

दुर्गेश ने पुलिस को बताया कि करीब दो सप्ताह पूर्व मोबाइल चलाने की बात को लेकर उसके जीजा ने मोबाइल मांगा था। इसी सिलसिले में वह मोबाइल लेने अपने जीजा के होटल पहुंचा। आरोप है कि उस समय जीजा नशे में थे और होटल में हल्ला-गुल्ला कर रहे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और कथित रूप से उस पर गर्म तेल डाल दिया गया, जिससे वह आहत हो गया।

चौकी प्रभारी बी एन बनाफर ने लिया तत्काल संज्ञान

घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी बेलगहना ने मामले को गंभीरता से लिया। दुर्गेश की शिकायत पर तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। पुलिस अब घटना के परिस्थितियों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

नशे में सिर्फ होश नहीं जाता, रिश्तों का लिहाज भी चला जाता है

नशे में सिर्फ होश नहीं जाता, रिश्तों का लिहाज भी चला जाता है

जिस हाथ से रिश्ते निभाने चाहिए थे, उसी हाथ से गर्म तेल डालने का आरोप।
शराब और नशे के कारण बढ़ते विवादों की ऐसी घटनाएं समाज के लिए गंभीर चेतावनी हैं। जरूरत है कि नशे के खिलाफ परिवार, समाज और पुलिस मिलकर जागरूकता अभियान चलाएं

एक और संदेश

“नशा छोड़ो, रिश्ते जोड़ो—वरना एक पल का गुस्सा जिंदगी भर का दर्द बन सकता है

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp