Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भोजली उत्सव की रंगारंग झलक: ग्राम पंचायत महमंद में परंपरा और संस्कृति का संगम

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत महमंद में पारंपरिक भोजली उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं और युवतियों ने सिर पर हरी-भरी भोजली सजाकर भव्य शोभायात्रा निकाली,

जो महमंद महादेव मंदिर के पास से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए तालाब तक पहुंची, जहां विधिवत विसर्जन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या, मंडल अध्यक्ष रवि वरगाह , सरपंच विकी निर्मलकर, मंडल महामंत्री जितेंद्र राय तथा ओम प्रकाश सूर्यवंशी, अशोक साहू,राजेश वैद्य,वेदराम निर्मलकर, सुखसागर रजक,

नीरू यादव, सुखनंदन सूर्यवंशी, लखन मानिकपुरी, पंच संजय सूर्यवंशी, माधव साहू, रामा टंडन , अमित रजक, शैलेंद्र तिवारी, छगन साहू, शत्रुघ्न कश्यप, पहलाद रजक, मनहरण निर्मलकर, सितेंद्र माकरे, व्यास नारायण, बजरंग, शिवम, योगेश सूर्यवंशी, चंदू द्वारिका, भुरू निषाद जितेंद्र रजक, बाबूलाल रजक, कीर्तन समिति की समस्त टीम जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

*सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां*

भोजली यात्रा के दौरान गांव में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की सुंदर झलक पेश की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

*परंपरा और भाईचारे का संदेश*
भोजली उत्सव के अंतर्गत एक विशेष परंपरा निभाई गई, जिसमें लोग एक-दूसरे के कान में भोजली डालकर मित्रता का संदेश देते हैं। साथ ही सभी देवी-देवताओं को भोजली अर्पित कर गांव की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की गई।
🏆 उत्कृष्ट भोजली को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में सुंदर एवं आकर्षक भोजली तैयार करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया—

🥇 प्रथम पुरस्कार: ₹3100/ (प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या द्वारा)
🥈 द्वितीय पुरस्कार: ₹2100/ (जितेंद्र राय एवं रविबरगाह द्वारा)
🥉 तृतीय पुरस्कार: राजेश वैद्य द्वारा 1100/इसके अलावा ग्राम पंचायत द्वारा सभी जो भोजली लेकर आए थे उनका उत्साहवर्धन के लिए गिफ्ट प्रदान किया गया

टुकनी में उगी भोजली, गांव में बिखरी हरियाली की खुशबू
आज फोकस में

टुकनी में उगी भोजली, गांव में बिखरी हरियाली की खुशबू

सूर्यवंशी समाज ने धूमधाम से मनाया भोजली तिहार, अटल श्रीवास्तव ने रखी स्मृति चिन्ह की नींव
आज फोकस में

सूर्यवंशी समाज ने धूमधाम से मनाया भोजली तिहार, अटल श्रीवास्तव ने रखी स्मृति चिन्ह की नींव

भोजली उत्सव की रंगारंग झलक: ग्राम पंचायत महमंद में परंपरा और संस्कृति का संगम
आज फोकस में

भोजली उत्सव की रंगारंग झलक: ग्राम पंचायत महमंद में परंपरा और संस्कृति का संगम

फिंगेश्वर में रेत खदान को लेकर ऑडियो वायरल, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक खदान चलने का दावा
आज फोकस में

फिंगेश्वर में रेत खदान को लेकर ऑडियो वायरल, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक खदान चलने का दावा

<span style=भोजली उत्सव की रंगारंग झलक: ग्राम पंचायत महमंद में परंपरा और संस्कृति का संगम">
आज फोकस में

भोजली उत्सव की रंगारंग झलक: ग्राम पंचायत महमंद में परंपरा और संस्कृति का संगम

रक्षाबंधन की रात बिलासपुर में बवाल, कोतवाली के बाहर पथराव से मचा हड़कंप
आज फोकस में

रक्षाबंधन की रात बिलासपुर में बवाल, कोतवाली के बाहर पथराव से मचा हड़कंप

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp