Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देवभोग में आबकारी विभाग का शिकंजा, 6.5 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी पर मामला दर्ज

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:-जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 3 सितंबर 2026 को देवभोग आबकारी वृत्त की टीम ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 6.500 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1,300 रुपये बताई गई है।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान देवानंद सिन्हा पिता तीजऊ राम सिन्हा, जाति कलार, निवासी ग्राम ढोडरा, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद के रूप में हुई है। टीम ने आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखी गई महुआ शराब जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विभाग ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और जहां भी अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या भंडारण की जानकारी सामने आएगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव के साथ आबकारी विभाग के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp