Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सालाना उर्स को लेकर प्रशासनिक बैठक सम्पन्न,,

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

विभागों को दी गई जिम्मेदारी,उर्स में रहेगी प्रशासन की पैनी निगाहें,

 

प्रशासन व इंतेजामिया कमेटी करेगी मिलकर करेगी जायरीनों को विशेष व्यवस्था इंतेजाम

सीपत,,, सालाना उर्स 28 सितंबर से 2 अक्टूबर की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ज्योति पटेल अपर कलेक्टर बिलासपुर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर उर्स के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ज्योति जी ने अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी शिव कुमार कंवर, शिवचरण सिंह परिहार यातायात एस पी सिटी, जनपद पंचायत सीईओ जे आर भगत, राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सीपत,गरिमा ठाकुर तहसीलदार सीपत को संबंधित विभागवार जिम्मेदारियां तय करते हुए आपसी समन्वय से कार्य कराने पर जोर दिया।


बैठक में एस डी ओ अरूण भार्गव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE), विद्युत विभाग सीपत टांसफार्मर बिजली व्यवस्थित करना, पूनम कन्नौजे नायाब तहसीलदार सीपत राजस्व विभाग,भोजराम खूंटे वन विभाग,आर के केला लोक निर्माण विभाग (PWD) सीपत बलौदा मार्ग को जल्द से जल्द मरम्मत कार्य किया जाए ,मंजू जायसवाल उपस्वास्थ्य केंद्र लुतरा स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस स्वास्थ्य की व्यवस्था, विष्णु यादव कोल वाशरी पानी छिड़काव सड़कों पर, मोहनलाल यादव,शैलेश चौहान सीएसआर NTPC सीपत, वसुधा राजपूत खाद्य विभाग सीपत सहित अन्य संबंधित विभागों को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उर्स में आने वाले जायरीनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, बिजली, सड़क, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
अपर कलेक्टर ज्योति पटेल ने कहा कि उर्स के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन एवं श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करें। विशेष रूप से पेयजल व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सड़क एवं आवागमन व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर तथा आपातकालीन सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की नियमित समीक्षा करने और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल उसका निराकरण करने को कहा। बैठक में हाजी मोहम्मद इकबाल हक़ चेयरमैन इंतेजामिया कमेटी ने कहा कि यह सालाना उर्स सभी धर्म समाज के जायरिन श्रद्धालु आते हैं और सभी के लिए इंतेजाम व्यवस्था कमेटी द्वारा किया जाता है 24 घंटे लंगर भोजन नास्ता रहता है वहीं जावेद रब्बानी नायाब सदर, फैजान अहमद शिबू खजांची,चद्रमणी पोर्ते सरपंच ग्राम पंचायत देव कुमार ठाकुर सचिव, डोलाराम केवर्त आदि दरगाह खादिम एवं कमेटी पदाधिकारी सदस्य व प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp