Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गणेश उत्सव को लेकर सीपत पुलिस अलर्ट, समितियों की बैठक में सुरक्षा और शांति पर जोर

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना सीपत में गणेश उत्सव समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के सदस्य, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं प्रेस मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सीपत नायब तहसीलदार पूनम कन्नौजे, सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव एवं थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने उपस्थित समिति सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संचालन रियाज अशरफी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार पूनम कन्नौजे ने गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गणेश पंडाल सड़क पर इस तरह न लगाए जाएं, जिससे यातायात बाधित हो अथवा आम लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने विद्युत कनेक्शन वैध तरीके से लेने और विद्युत व्यवस्था की अच्छी तरह जांच कराने पर भी जोर दिया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति न बने। इसके बाद सरकंडा सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव ने कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंडालों में आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा ज्वलनशील सामग्री रखने से बचें। भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने के लिए साफ-सुथरी छवि वाले वालंटियर नियुक्त किए जाएं। नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों को समिति अथवा वालंटियर के रूप में शामिल नहीं किया जाए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एवं सुविधा का भी विशेष ध्यान रखने की बात कही गई। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर शासन एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन करने की बात कही। उन्होंने निर्धारित डेसिबल एवं समय-सीमा में ही साउंड सिस्टम का उपयोग करने तथा डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित होने की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक संदेश एवं पोस्ट साझा नहीं करने और अफवाहों को फैलाने से बचने की अपील की।बैठक में हरीश गुप्ता , सीपत सरपंच प्रतिनिधि योगेश वंशकार , हीरो सोनवानी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के सरपंच पंच व समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से खम्हरिया–सोंडी–नवापारा मार्ग के निर्माण को मिली ₹22.37 करोड़ की स्वीकृति
आज फोकस में

बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व MLA डमरूधर पुजारी आश्रम का निरीक्षण कर 03 दिनो के भीतर नये भवन मे शिप्ट करने कहा
आज फोकस में

बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व MLA डमरूधर पुजारी आश्रम का निरीक्षण कर 03 दिनो के भीतर नये भवन मे शिप्ट करने कहा

<span style=गणेश उत्सव को लेकर सीपत पुलिस अलर्ट, समितियों की बैठक में सुरक्षा और शांति पर जोर">
आज फोकस में

गणेश उत्सव को लेकर सीपत पुलिस अलर्ट, समितियों की बैठक में सुरक्षा और शांति पर जोर

साहित्य के क्षेत्र में उभरता एक नया सितारा: सर्वज्ञ श्रीवास्तव के काव्य पाठ ने बटोरी खूब वाहवाही
आज फोकस में

साहित्य के क्षेत्र में उभरता एक नया सितारा: सर्वज्ञ श्रीवास्तव के काव्य पाठ ने बटोरी खूब वाहवाही

टूटे पुल पर विधायक रोहित साहू ने संभाला मोर्चा, प्रशासन की बेरुखी से ग्रामीण खुद जुटा रहे चंदा
आज फोकस में

टूटे पुल पर विधायक रोहित साहू ने संभाला मोर्चा, प्रशासन की बेरुखी से ग्रामीण खुद जुटा रहे चंदा

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp