Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गणेश विसर्जन के बाद महामाया चौक में देर रात दो पक्षों में विवाद युवक घायल

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर… गणेश विसर्जन के दौरान देर रात महामाया चौक में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट और हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, महामाया चौक में गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान करीब रात 12 बजे किसी बात को लेकर करण सारथी और दूसरे पक्ष के युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
बताया जा रहा है कि करण सारथी, पिता बड़कू सारथी, निवासी महामाया चौक के साथ मारपीट की गई। हमले में उसके सिर, पैर और कान सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक को तत्काल 112 की मदद से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। घायल युवक की वर्तमान चिकित्सकीय स्थिति की आधिकारिक पुष्टि अस्पताल स्तर से होना बाकी है

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
आज फोकस में

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत
आज फोकस में

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद
आज फोकस में

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
आज फोकस में

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp