
*गरियाबंद*:- वाराणसी से गुजरात के वड़नगर तक आयोजित जल जन सेवा संकल्प अभियान में सहभागी छत्तीसगढ़ के सेवा तीर्थ यात्रियों का छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने विधायक निवास में सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने यात्रियों के सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि जल जन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक 21 दिवसीय यात्रा आयोजित की गई। इस यात्रा का उद्देश्य सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। वाराणसी से वड़नगर तक की इस यात्रा में विभिन्न राज्यों के सेवा तीर्थ यात्रियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
सम्मान समारोह में दीपक साहू, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा गरियाबंद एवं छत्तीसगढ़ यात्रा प्रभारी, ओंकार साहू, रवि कुमार साहू, सुरेंद्र साहू, टूकेश्वर साहू, देवनारायण साहू और उमेश साहू सहित सेवा तीर्थ यात्री उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संजय सोनकर, शीतल सिन्हा, आयुष तिवारी, मुकेश ध्रुव, मनीष साहू, पुखराज साहू, घनश्याम ध्रुव और सुनील साहू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
श्री चंदूलाल साहू द्वारा सेवा तीर्थ यात्रियों का सम्मान युवाओं के सेवा कार्यों को प्रोत्साहित करने और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सम्मान देने का प्रतीक रहा। इस आयोजन ने सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया।

चंदूलाल साहू ने किया सेवा तीर्थ यात्रियों का सम्मान, जल जन सेवा अभियान में छत्तीसगढ़ के युवाओं का योगदान">








