
बिलासपुर:— साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल म्यूल बैंक खाते का ACCU बिलासपुर और चौकी मल्हार पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने बलवान घृतलहरे (31 वर्ष), निवासी परसाडीह, जिला बलौदाबाजार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के संदिग्ध खाते के खिलाफ पांच साइबर शिकायतें मिलीं। बैंक स्टेटमेंट की जांच में खाते से यूपीआई और एटीएम के जरिए रकम के हस्तांतरण एवं आहरण की जानकारी सामने आई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61, 317(5) और 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर पेश किया। मामले में बैंक लेन-देन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
पुलिस की अपील: अनजान व्यक्तियों को अपना बैंक खाता इस्तेमाल न करने दें और संदिग्ध लेन-देन से बचें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।









