Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में मुस्लिम समाज के सामुदायिक भवन और कब्रिस्तान के लिए अहाता निर्माण की मांग

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

समाज प्रमुखो के साथ पार्षदों ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को सौंपा ज्ञापन 

रतनपुर… नगर पालिका क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लिए सामुदायिक भवन और कब्रिस्तान में अहाता निर्माण को लेकर समाज के लोगों ने व जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को ज्ञापन सौंपकर स्वीकृत राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि रतनपुर नगर क्षेत्र में मुस्लिम समाज के बाहुल्य क्षेत्र में समाज के लोगों के लिए सामाजिक गतिविधियों के आयोजन हेतु सामुदायिक भवन नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में सामुदायिक भवन के लिए करीब 50 डिसमिल जमीन उपलब्ध होने की बात कही गई है और भवन निर्माण के लिए 35 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की मांग की गई है।
इसी तरह मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान की जमीन पर अहाता नहीं होने के कारण अतिक्रमण व असामाजिक तत्वों के द्वारा शराब खोरी और जानवरों आदि से संबंधित समस्याओं का उल्लेख करते हुए कब्रिस्तान के अहाता निर्माण के लिए 40 से 35 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि दोनों कार्यों को पूर्व में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है। नगर पालिका परिषद रतनपुर की बैठक में भी इन कार्यों के लिए परिषद की ओर से अनुमति/प्रस्ताव भेजे जाने और चेक लिस्ट तैयार होने की बात कही गई है, लेकिन राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्य रुका हुआ है।
जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से मांग की है कि कार्य की उपयोगिता को देखते हुए सामुदायिक भवन और कब्रिस्तान के अहाता निर्माण के लिए स्वीकृत राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाए।अब देखना होगा कि लंबे समय से लंबित इन दोनों कार्यों को लेकर शासन स्तर पर क्या निर्णय लिया जाता है।

<span style=रतनपुर में मुस्लिम समाज के सामुदायिक भवन और कब्रिस्तान के लिए अहाता निर्माण की मांग">
आज फोकस में

रतनपुर में मुस्लिम समाज के सामुदायिक भवन और कब्रिस्तान के लिए अहाता निर्माण की मांग

चंदूलाल साहू ने किया सेवा तीर्थ यात्रियों का सम्मान, जल जन सेवा अभियान में छत्तीसगढ़ के युवाओं का योगदान
आज फोकस में

चंदूलाल साहू ने किया सेवा तीर्थ यात्रियों का सम्मान, जल जन सेवा अभियान में छत्तीसगढ़ के युवाओं का योगदान

मां घटरानी के दरबार में सेवा की मिसाल, दस कुंड महोत्सव में एक क्विंटल चावल के आटे से तैयार की गई रोटी
आज फोकस में

मां घटरानी के दरबार में सेवा की मिसाल, दस कुंड महोत्सव में एक क्विंटल चावल के आटे से तैयार की गई रोटी

बिलासपुर में कल होगा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे अध्यक्षता
आज फोकस में

बिलासपुर में कल होगा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे अध्यक्षता

बिलासपुर में समान नागरिक संहिता पर 28 अक्टूबर को होगी समूह चर्चा, देवकीनंदन सभागृह में जुटेंगे अधिकारी
आज फोकस में

बिलासपुर में समान नागरिक संहिता पर 28 अक्टूबर को होगी समूह चर्चा, देवकीनंदन सभागृह में जुटेंगे अधिकारी

रतनपुर के भेड़ीमुड़ा में 20 वर्षीय युवती की मौत, घर में फांसी पर लटका मिला शव
आज फोकस में

रतनपुर के भेड़ीमुड़ा में 20 वर्षीय युवती की मौत, घर में फांसी पर लटका मिला शव

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp