Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पटवारी रामफल वस्त्रकार गरीबो का चूस रहा खून,पर्ची बनाने के एवज में वसूला 10 हजार रुपये कमलाबाई का आरोप

 

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

खैरखुँडी पटवारी के दर्जनों मामले सामने आ रहे है जिसमे ग्रामीणों से 10 हजार से 50 हजार तक वसूली कर कार्य किया जा रहा या लेकर अब तक घुमा रहा

रतनपुर—- . रतनपुर शहर से लगे ग्राम पंचायत खैरखुँडी के पटवारी पर ग्रामीणों ने रिश्वत (Bribe) लेकर काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पटवारी (Patwari) को जब सरकार (Government) वेतन देती है तो उसे ग्रामीणों का काम करना चाहिए। लेकिन इसके विपरीत पटवारी ग्रामीणों का खून चूस रहा है काम के बदले रुपये मांग रहा है ग्रामीण विवश होकर पटवारी को पैसे दे रहे है ग्रामीण कमलाबाई ने सुनाई 10 हजार की कहानी।

Advertisement Box

आपको बता दे कि बेलतरा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरखुँडी व सरवन देवरी के ग्रामीणों ने बताया कि रामफल वस्त्रकार पटवारी के पद पर पदस्थ हैं। जब से उसने कार्यभार को संभाला है तब सेदोनो गांव के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी बिना रिश्वत लिए जमीन (Land) की नाप तो क्या एक कागज पर कलम भी नहीं चलाता है।पटवारी ने हर कार्य के लिए एक निश्चित रकम तय की है। ग्रामीणों आरोप लगा रहे है कि पटवारी जमीन के सीमांकन (Ground demarcation) व बटवारे के नाम पर 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग करता है।

कई ग्रामीणों ने अपना काम करवाने के लिए पटवारी को रिश्वत भी दी लेकिन अधिक पैसे की लालच में पटवारी ने ग्रामीणों का काम भी नहीं किया।यही नहीं पटवारी रामफल वस्त्रकार खुद को नेताओं (Leaders) का करीबी बताकर ग्रामीणों पर रौब भी झाड़ता है। अभी अभी हाल मे ओछीनापारा निवासी ने अपनी दर्द बयां की जिसमे उसका बहन बटवारा का जमीन सरवन देवरी में आया जहाँ पर पर्ची बनवाने को पटवारी को आवेदन किया ।पटवारी के द्वारा पर्ची बनाने को लेकर 20 हजार मांग की जाने लगी लेकिन कमला बाई ने असमर्थ जताते हुए नही दे पाने की बात बोली ।

जिसपे पटवारी 24 जून को प्रार्थी कमलाबाई का घर आया और 10 हजार में पर्ची देने की बात कहने लगा लेकिन फिर भी उतना रकम नही देने पर वापस चला गया पर्ची नही दिया और दूसरे दिन ब्यवस्था कर रखने की बात बोल गया फिर 25 जून को पटवारी पर्ची लेकर कमलाबाई के घर आया और 10 हजार लेकर पर्ची को दिया ।इससे साफ झलक रहा है कि पटवारी गरीबो का खून चूस रहा है वही जिम्मेदार आँख बंद कर रखे है।

50 हजार की मांग फावती उठाने के लिये 9 हजार वापस किया

सूत्रों की माने तो अभी हाल में एक शिक्षक से फावती उठाने को लेकर 50 हजार की मांग की गई जिसमें 10 हजार एडवांस भी लिया गया था बाकी रकम कार्य के बाद देने की बात सामने आई है लेकिन पटवारी एडवांस ले लिया था और कार्य नही कर रहा था जिसपर शिकायत की बात आई तो 9 हजार ऑनलाइन हितग्राही के खाते में वापस डाल दिया और ब्यक्तिगत लेनदेन बताने लगा ।

घर जाकर वसूली करता है पटवारी

सूत्रों की माने तो पटवारी काम के बदले रुपये की वसूली घर जाकर करता है नही देने पर काम नही करता है घुमाते रहता है ।

घर आकर पैसा लिया तब दिया पर्ची

कमलाबाई का आरोप है कि पटवारी 24 जून को घर आया पैसा नही देने पर पर्ची नही दिया फिर 25 जून को दोबारा आया और 10 हजार देने पर पर ही पर्ची दिया ।

डॉ. भूमिका दास को बड़ी उपलब्धि: SAM 2.0 के तहत LCIT–NIUA के बीच अनुबंध, ₹5 लाख का शोध अनुदान
आज फोकस में

डॉ. भूमिका दास को बड़ी उपलब्धि: SAM 2.0 के तहत LCIT–NIUA के बीच अनुबंध, ₹5 लाख का शोध अनुदान

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान, आत्मगौरव, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक –कौशिक
आज फोकस में

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान, आत्मगौरव, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक –कौशिक

रतनपुर की बेटी पिंकी लोधी बनी CISF जवान, वार्ड नंबर 5 का नाम रोशन
आज फोकस में

रतनपुर की बेटी पिंकी लोधी बनी CISF जवान, वार्ड नंबर 5 का नाम रोशन

भारत के पहले डीवी कपूर फाउंडेशन एनर्जी इनोवेशन अवॉर्ड्स के दौरान ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए दिए गए पुरस्कार
आज फोकस में

भारत के पहले डीवी कपूर फाउंडेशन एनर्जी इनोवेशन अवॉर्ड्स के दौरान ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए दिए गए पुरस्कार

नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण प्रथम चरण प्रशिक्षण सम्पन्न
आज फोकस में

नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण प्रथम चरण प्रशिक्षण सम्पन्न

शिक्षा गुणवत्ता अभियान बच्चों के भविष्य की नींव को मजबूती प्रदान करना,,, राजेंद्र धीवर
आज फोकस में

शिक्षा गुणवत्ता अभियान बच्चों के भविष्य की नींव को मजबूती प्रदान करना,,, राजेंद्र धीवर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp