Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना से नारायणपुर को मिला 1.63 करोड़ की सौगात

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

जिले के गांवों में होंगे सड़क, भवन, नाली, पुलिया एवं शेड निर्माण कार्य

नारायणपुर:— प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह, जेल, पंचायत, ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विजय शर्मा द्वारा जिले के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के सभा कक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों का बैठक लेकर समीक्षा किया गया। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत नारायणपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि जिले के ओरछा एवं नारायणपुर विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण हेतु स्वीकृत की गई है।
उप मुख्यमत्री  विजय शर्मा ने स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए ओरछा विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए 37 लाख 30 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है। ग्राम कोहकामेटा में महेश के खेत से कमलू पटेल के घर तक सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख 20 हजार रुपये, कस्तुरमेटा में बजार स्थल में सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख 20 हजार रुपये, कच्चापाल में पंचायत भवन से तोके मोड़ तक सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख 20 हजार रुपये, ओरछा में राजाराम घर से आरईएस कालोनी तक नाली निर्माण हेतु 5 लाख 91 हजार रुपये, ग्राम पंचायत गारपा में आंगनबाड़ी भवन होरादी में शेड निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, पांगुड पुतवाड़ा में पुलिया निर्माण हेतु 6 लाख रुपये और कोंगे में मुक्तिधाम सह प्रतिक्षालय शेड निर्माण हेतु 4 लाख 79 रुपये की राशि स्वीकृत किया गया है।


नारायणपुर विकासखण्ड अंतर्गत 1 करोड़ 25 लाख 84 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे कई ग्रामों में निर्माण कार्य कराए जाएंगे, जिसमें ग्राम हतलानार, कुंदला, कुतुल, ताडनार, मेटानार, बोरण्ड, कोंगेरा, चमेली, कन्हारगांव, दण्डवन, तोयनार, धनोरा में पुलिया निर्माण हेतु प्रत्येक ग्राम के लिए 5-5 लाख रुपये, ग्राम मुरनार में नाली निर्माण हेतु 5 लाख 91 हजार रुपये, ग्राम कलमानार, मंडाली में सामुदायिक भवन हेतु प्रत्येक ग्राम के लिए 6 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पदमकोट, बोरण्ड, गौरदण्ड में शेड निर्माण हेतु 5-5 लाख रुपये, ग्राम बोरण्ड, कौशलनार, मढ़ोनार, करमरी, गोटाजम्हरी, छिनारी में सीसी रोड हेतु प्रत्येक ग्राम के लिए 5 लाख 20 हजार रुपये, ग्राम बडे़जम्हरी में मुक्तिधाम शेड हेतु 4 लाख 79 हजार रुपये की राशि स्वीकृत किया गया है। उप मुख्यमत्री विजय शर्मा ने उपस्थित जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत के सरपंचों से स्वीकृत निर्माण कार्यों का समीक्षा करते हुए कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने के निर्देशित किए।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, उपाध्यक्ष प्रताप सिहं मण्डावी, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुन्दरराज पी., कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरिया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, वनमण्डलाधिकारी शशिगानंदन के. सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

भक्तों की इच्छा पूरी करने धरती पर अवतार लेते हैं भगवान : भागवताचार्य पं. अश्वनी दुबे
आज फोकस में

भक्तों की इच्छा पूरी करने धरती पर अवतार लेते हैं भगवान : भागवताचार्य पं. अश्वनी दुबे

गरियाबंद के तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, नोनी-बाबू योजना के तहत 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान
आज फोकस में

गरियाबंद के तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, नोनी-बाबू योजना के तहत 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान

वारे सुशासन तिहार सब का काम हो गया सबके आवेदन पर कार्यवाही सुनिश्चित हो गई
आज फोकस में

वारे सुशासन तिहार सब का काम हो गया सबके आवेदन पर कार्यवाही सुनिश्चित हो गई

सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर
आज फोकस में

सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर

प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री ने किया 6 करोड़ 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास
आज फोकस में

प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री ने किया 6 करोड़ 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास

फिर एक मादा हिरण की मौत? रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से गई जान
आज फोकस में

फिर एक मादा हिरण की मौत? रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से गई जान

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp