Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेदखली का आदेश हुआ… फिर भी बुलडोजर चुप! रतनपुर में अवैध पोल्ट्री फार्म पर सिस्टम क्यों मौन?”

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

“कागज़ पर कार्रवाई… ज़मीन पर कब्ज़ा बरकरार! आखिर किसके इशारे पर बच रहा रतनपुर का फार्म हाउस?”

रतनपुर—-धार्मिक नगरी रतनपुर में कानून और प्रशासनिक इच्छाशक्ति की परीक्षा का एक और मामला सामने आया है — जहां तालाब के पार बने अवैध पोल्ट्री फार्म हाउस पर बेदखली का आदेश तो जारी हुआ, लेकिन जमीन पर अब तक एक ईंट भी नहीं हिली।दुलहरि तालाब के पार जिस सार्वजनिक भूमि पर आलीशान फार्म हाउस बनाकर पोल्ट्री कारोबार चलाया जा रहा है, उस पर स्थानीय पार्षद और मोहल्ले वासियों ने महीने भर पहले नगरपालिका में शिकायत की थी।

शिकायत में स्पष्ट किया गया था कि भूमि पर बिना अनुमति के कब्जा किया गया है और सार्वजनिक संपत्ति से निजी लाभ कमाया जा रहा है।शिकायत के बाद तहसीलदार ने मामले को गंभीर मानते हुए नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे, लेकिन फार्म संचालक एक भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। फलस्वरूप, बेदखली का आदेश जारी कर दिया गया।

📌 फिर भी कार्रवाई ठप! सवालों के घेरे में प्रशासन…

अब बड़ा सवाल यह है कि जब सब कुछ साफ है, तो कार्रवाई में देरी क्यों?
क्या प्रशासन किसी दबाव में है? या फिर कोई अंदरूनी सांठगांठ मामले को दबा रही है?

स्थानीय निवासी खुलकर कह रहे हैं —

> “एक महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन फार्म वहीँ खड़ा है! नोटिस तो एक औपचारिकता लगती है।”

🔍 जनता तैयार कर रही अगला कदम…

वार्ड 3 के लोगों ने अब जनदर्शन में सीधी शिकायत की तैयारी शुरू कर दी है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि

> “अगर शासन नहीं जागा तो हम सब धरने पर बैठने मजबूर होंगे।”

❓ प्रशासन की चुप्पी के पीछे राज क्या है?

इस मामले ने पुराने प्रशासनिक रवैये की याद दिला दी है — जब फाइलें चलती थीं, लेकिन कार्रवाई ज़मीन पर नहीं दिखती थी।

अब लोगों की उम्मीदें नए अफसरों से हैं, लेकिन सवाल वही है —
क्या इस बार अवैध कब्जाधारी के खिलाफ बुलडोजर चलेगा या फिर ‘ऊंची पहुंच’ के आगे फिर नतमस्तक होगा सिस्टम?

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”
आज फोकस में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  साय
आज फोकस में

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प
आज फोकस में

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp