Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“कोटा के होटलों में रातभर छलकते जाम – शराब माफिया और सिस्टम की सांठगांठ से कानून बन गया मज़ाक!”

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर/कोटा——बिलासपुर जिले का कोटा थाना क्षेत्र इन दिनों शराबखोरी के गढ़ में तब्दील हो चुका है। यहां के कई होटल अब केवल रुकने या खाने के स्थान नहीं, बल्कि रातभर खुला रहने वाला ‘अवैध बार’ बन चुके हैं। इनमें बिना लाइसेंस धड़ल्ले से शराब परोसी जा रही है, और यह सब कुछ थाना पुलिस और आबकारी विभाग की सीधी नाक के नीचे हो रहा है।

इस पूरी व्यवस्था में कहीं कोई रोकटोक नहीं है। सवाल उठता है – आखिर कौन दे रहा है इन्हें संरक्षण?

स्थानीय लोगों ने बताया कि ये होटल देर रात तक शराब परोसते हैं, कई बार झगड़े, हुड़दंग और हंगामे भी होते हैं, जिससे इलाके का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया है। इन जगहों पर नशे में धुत ग्राहक, तेज़ म्यूजिक, और संदिग्ध गतिविधियाँ आम बात हो गई है।

स्थानीय नागरिकों ने बार-बार शिकायतें कीं, लेकिन न तो आबकारी विभाग और न ही पुलिस प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई की है।
ऐसे में ये सवाल ज़रूरी हो जाता है कि —
“क्या ये अफसर आंख मूंद कर बैठे हैं, या फिर उन्हें भी शराब माफियाओं से कोई ‘हिस्सा’ मिल रहा है?”

विशेष रूप से कोटा के युवा वर्ग पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। अवैध रूप से परोसी जा रही शराब न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि सामाजिक पतन की ओर भी एक खतरनाक इशारा है।

जानकारों की मानें तो –
इन होटलों में कई बार नाबालिगों को भी शराब परोसी जाती है, जिससे ये अपराध का सीधा मामला बनता है। इसके बावजूद, कार्रवाई की बजाय प्रशासनिक चुप्पी ही जवाब बन गई है।

🔍 जनता का सीधा सवाल प्रशासन से:

जब होटल में बिना लाइसेंस शराब परोसी जा रही है, तो आबकारी विभाग क्यों मौन है?

जब देर रात तक शोरगुल, झगड़े और अव्यवस्था फैल रही है, तो कोटा पुलिस क्या कर रही है?

क्या प्रशासनिक चुप्पी किसी ‘सौदेबाज़ी’ का संकेत है?

⚠️ जनता की चेतावनी:

यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो कोटा क्षेत्र की जनता बड़े आंदोलन का रुख अपनाएगी। नगर में शांति और सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये अवैध शराब कारोबार तुरंत बंद होना चाहिए।

अब देखना यह है कि प्रशासन जागता है या शराब माफियाओं के दबाव में आंख मूंदे बैठा रहता है।

“प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने विधायक रोहित साहू से की सौजन्य भेंट”
आज फोकस में

“प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने विधायक रोहित साहू से की सौजन्य भेंट”

मर्दापाल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

मर्दापाल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में गौरव मिश्रा, दिल्ली रवाना
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में गौरव मिश्रा, दिल्ली रवाना

जनदर्शन में उमड़ रही ग्रामीणों की भीड़, विधायक रोहित साहू कर रहे समस्याओं का त्वरित निराकरण
आज फोकस में

जनदर्शन में उमड़ रही ग्रामीणों की भीड़, विधायक रोहित साहू कर रहे समस्याओं का त्वरित निराकरण

महतारी वंदन योजना की 28वीं किश्त से खिले माताओं-बहनों के चेहरे, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का जताया आभार
आज फोकस में

महतारी वंदन योजना की 28वीं किश्त से खिले माताओं-बहनों के चेहरे, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का जताया आभार

प्रधानमंत्री सूर्य घर  मुफ्त बिजली योजना के लिए बेलगहना क्षेत्र में विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन 15 जून को
आज फोकस में

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए बेलगहना क्षेत्र में विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन 15 जून को

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp