Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बारीडीह की काली रात – जब 13 बेजुबानों की सांसें छिन गईं… और रतनपुर पुलिस ने थामी इंसाफ की डोर

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर (जिला बिलासपुर) ;—-ग्राम बारीडीह की मेन रोड… चांदनी रात में सड़क किनारे शांत बैठे लगभग 20 मवेशी।
गांव में सन्नाटा, लोग अपने-अपने घरों में, और सड़क पर सिर्फ झींगुरों की आवाज़।
लेकिन इसी सन्नाटे को चीरती हुई आई एक तेज रफ्तार ट्रेलर – और कुछ ही सेकंड में, शांति की जगह चीखें, तड़प और मौत का मंजर।

वह पल किसी नरसंहार से कम नहीं था – 13 मवेशियों की मौके पर मौत, 4 बुरी तरह घायल… सड़क खून से लाल हो गई।
गांव में मातम छा गया, लोग स्तब्ध थे कि इतनी बेरहमी कोई कैसे कर सकता है।15 जुलाई को ग्राम पंचायत बारीडीह के सरपंच अशोक मरकाम पहुंचे थाना रतनपुर – और मांगी इंसाफ की गुहार।
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान ने घटना को हल्के में नहीं लिया।
वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और उसी क्षण यह ठान लिया गया – चाहे आरोपी कितना भी दूर क्यों न हो, बच नहीं पाएगा।

🚨 दिन-रात की जद्दोजहद
थाना रतनपुर की टेक्नीकल टीम ने हर कैमरा, हर सुराग खंगाल डाला। न दिन का आराम, न रात की नींद – बस एक ही मकसद, उस बेरहम चालक को पकड़ना जिसने मासूम बेजुबानों की जान ली थी।
आखिर सुराग मिला – हादसे का जिम्मेदार ट्रेलर CG 15EE 2220 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी में छुपा था।पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और गुनहगार चालक रविकांत महरा (उम्र 43 वर्ष, निवासी लोहसरा बिजुरी, जिला अनुपपुर, म.प्र.) को गिरफ्तार कर ट्रेलर जब्त कर लिया।

💪 न्याय की जीत—-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान, प्र.आर. गजेन्द्र सिंह, आर. कीर्ति पैकरा, शशीकांत कौशिक और पंचराम रजक का अहम योगदान रहा।

यह सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं – यह एक संदेश है कि रतनपुर पुलिस बेजुबानों की चीख भी सुनती है, और इंसाफ के लिए कितनी भी मेहनत करने को तैयार है।
गांव के लोग अब कहते हैं – “हमारे मवेशियों की आत्मा को अब शांति मिलेगी।”

माँ महामाया धाम में सनातन संस्कृति की नई पहल, गीता प्रेस गोरखपुर के ग्रंथ सेवा केंद्र का शुभारंभ
आज फोकस में

माँ महामाया धाम में सनातन संस्कृति की नई पहल, गीता प्रेस गोरखपुर के ग्रंथ सेवा केंद्र का शुभारंभ

सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर बैटरी चोरी के 6आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर बैटरी चोरी के 6आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल का भव्य स्वागत
आज फोकस में

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल का भव्य स्वागत

सिगरेट नहीं होने की बात पर महिला दुकानदार पर हमला, सिर पर लाठी से वार; गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर
आज फोकस में

सिगरेट नहीं होने की बात पर महिला दुकानदार पर हमला, सिर पर लाठी से वार; गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर

नयनतारा शर्मा कॉलेज में व्याख्यान शृंखला के तृतीय दिवस पर विद्यार्थियों को मिला प्रशासनिक मार्गदर्शन
आज फोकस में

नयनतारा शर्मा कॉलेज में व्याख्यान शृंखला के तृतीय दिवस पर विद्यार्थियों को मिला प्रशासनिक मार्गदर्शन

महानदी तट पर गंगा आरती से जगमगाया राजिम, आरु साहू की लोक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
आज फोकस में

महानदी तट पर गंगा आरती से जगमगाया राजिम, आरु साहू की लोक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp