
रतनपुर – कभी छोटे से कस्बे की गलियों में सपनों के साथ दौड़ती साक्षी कहरा ने आज पूरे रतनपुर का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। डबरापारा रतनपुर की निवासी साक्षी, स्व. धनी राम कहरा की पुत्री और माता लीलावती कहरा की संतान हैं। पिता के साये के बिना जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए, उन्होंने हिम्मत और मेहनत से छत्तीसगढ़ नगर सेना भर्ती में प्रथम रैंक हासिल की।
साक्षी की इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरा नगर भावुक और गौरवान्वित है। मोहल्ले के लोग कहते हैं – “साक्षी ने साबित किया कि हालात चाहे जैसे भी हों, हौसले बुलंद हों तो मंज़िल मिल ही जाती है।”
यह सफलता रतनपुर की बेटियों के लिए एक प्रेरणा है, कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी सपना दूर नहीं।







