
रतनपुर;—-
आज का दिन रतनपुर के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। आज़ादी के अमृत महोत्सव की गूंज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” का जोश और राष्ट्रभक्ति की लहर, इन सबका संगम होगा नगर की सड़कों पर, जब भाजपा मंडल रतनपुर तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगा।
यह भव्य यात्रा आज दोपहर 3 बजे मां महामाया देवी V.I.P पार्किंग से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। यात्रा में शंखनाद, ढोल-नगाड़ों की थाप, राष्ट्रभक्ति गीत और तिरंगे के रंग में रंगी भीड़, सब मिलकर ऐसा माहौल बनाएंगे कि हर दिल में देशप्रेम उमड़ पड़ेगा।
मुख्य अतिथि होंगे —
मोहित जायसवाल – जिलाध्यक्ष, भाजपा ग्रामीण बिलासपुर
लवकुश कश्यप – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद रतनपुर
मनोहर सिंह राज – प्रदेश मंत्री, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत कोटा
तिरिथ राम यादव – जिला उपाध्यक्ष, भाजपा ग्रामीण बिलासपुर
भाजपा मंडल रतनपुर ने सभी प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, मोर्चा पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं संयोजकों, नगरपालिका और जनपद के जनप्रतिनिधियों सहित सभी बूथ कमेटी कार्यकर्ताओं और नगरवासियों से अपील की है कि समय पर पहुंचकर इस तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक सफलता दें।
मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप का कहना है— “तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, यह हमारी आज़ादी का प्रतीक, हमारे शहीदों की कुर्बानी की याद और हमारे गर्व का ताज है। आज रतनपुर की गलियों में यही संदेश गूंजेगा कि हम सब एक हैं, अटूट हैं और अजेय हैं।”
नगर की सड़कों पर आज का नज़ारा अद्वितीय होगा — बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, सब तिरंगे के रंग में सराबोर, हाथों में झंडा, दिल में देशप्रेम और आंखों में भारत के उज्ज्वल भविष्य का सपना लिए कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।
आज रतनपुर में तिरंगे का समंदर उमड़ेगा और दुनिया देखेगी कि हमारे तिरंगे की शान कभी झुकने वाली नहीं। 🇮🇳









