Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर मांगा एंबुलेंस , मंत्री ने दी स्वीकृति

कोटा जीवन दीप समिति की बैठक में समिति द्वारा केंदा क्षेत्र में एम्बुलेंस की कमी होने से क्षेत्रवासियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाने की समस्या बताई गई,जिस पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा बैठक में ही स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से फोन कर केंदा क्षेत्र हेतु नए 108 एम्बुलेंस प्रदान करने का निवेदन किया गया । विधायक के मांग पर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा एक माह के भीतर एम्बुलेंस प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया गया। जीवन दीप समिति की बैठक में अटल श्रीवास्तव द्वारा समिति के राशि का खर्च आवश्यक दवाई स्वच्छता मरीजो के लिए पलंग स्ट्रेक्चर व्हील चेयर जैसे अति आवश्यक कार्यों के लिए उपयोग करने के लिए कहा।

हॉस्पिटल में साफ सफाई आवश्यक दवाइयों के साथ डॉक्टर एवं स्टॉप के अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहने जोर दिया गया। अटल श्रीवास्तव द्वारा निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के यथा शीघ्र एवं सुव्यवस्थित निर्माण हेतु अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के संयुक्त समूह में निरीक्षण करने हेतु का सुझाव दिया गया । उपस्थित सदस्यों ने मरीजों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने, आवश्यक संसाधनों की पूर्ति तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की। विधायक अटल श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों व सुझावों पर प्राथमिकता से कार्यवाही की जाए। बैठक के दौरान नशा मुक्ति का संकल्प लिया गया एवं बाइक एम्बुलेंस का निरीक्षण किया गया।

जीवन दीप समिति की बैठक में, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू, जनपद अध्यक्ष सूरज तिवारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडेय अरुण त्रिवेदी जनपद सदस्य धर्मेंद्र देवांगन अली बाबा कश्यप एस डी एम नितिन तिवारी सीईओ युवराज सिंहा बीएमओ निखकेश गुप्ता बीपीएम श्वेता सिंह सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ग्राम पंचायतों की राशि पर आर-पार की लड़ाई, सरपंच संघ ने 4 नवंबर तक राशि नहीं मिली तो कलेक्ट्रेट घेराव और चक्काजाम की चेतावनी
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों की राशि पर आर-पार की लड़ाई, सरपंच संघ ने 4 नवंबर तक राशि नहीं मिली तो कलेक्ट्रेट घेराव और चक्काजाम की चेतावनी

जनपद पंचायत फिंगेश्वर की सामान्य सभा में बड़ा फैसला, अवैध रेत-मुरुम उत्खनन पर कार्रवाई की मांग
आज फोकस में

जनपद पंचायत फिंगेश्वर की सामान्य सभा में बड़ा फैसला, अवैध रेत-मुरुम उत्खनन पर कार्रवाई की मांग

ग्राम पंचायत जौंदी में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायत जौंदी में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सचिव संघ के जिला सचिव  अभ्युदय तिवारी के नेतृत्व में नवनियुक्त जनपद सीईओ  लक्ष्मीकांत कौशिक का स्वागत एवं अभिनंदन

करगी रोड कोटा कोल वाशरी के खिलाफ आदित्य दीक्षित ने खोला मोर्चा
आज फोकस में

करगी रोड कोटा कोल वाशरी के खिलाफ आदित्य दीक्षित ने खोला मोर्चा

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp