Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रलिया (भिलाई)में प्रस्तावित अरपा कोलवाशरी बंद करने एवं जनसुनवाई निरस्त करने के लिए सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिया कलेक्टर एसपी को आवेदन

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,,मस्तूरी ब्लॉक के रलिया (भिलाई)में प्रस्तावित अरपाकोल बेनीफिकेशन ग्रीनफील्ड लि. को स्थापित किये जाने 2.6 एम.टी.पी.ए. क्षमता के कोलवासरी के जन सुनवाई एवं प्रोजेक्ट को बंद करने के लिए सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजेंद्र धीवर के नेतृत्व में कलेक्टर और एसपी को आवेदन दिया l
आवेदन में स्पष्ट तौर से बताया गया है कि कोलवासरी से प्रभावित स्कूल भिलाई 500 मी. रलिया 500 मी. बेलटुकरी 500मी. स्थित है जिससे शिक्षा लेने वाले बच्चो के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कोलवासरी क्षेत्र में सतही जल क्षेत्र में 3 कि.मी. तक जल उपलब्ध नही है। लोगों को धुल व वायु प्रदुषण से स्वास्थ (फेफड़े, ऑख, त्वचा) से संबंधित रोगो को प्रतिकुल प्रभाव पड़ेगा।कृषि भूमि पर कोलधुल एवं राख के प्रदुषण के कारण खेती करना दुश्कर हो गया ।गांव के पर्यावरण एवं प्रकृति संशाधनो पर दीर्घकालीन नुकसान होगा।
अरपा कोलवासरी क्षेत्र से एन.टी.पी.सी. राखड़ डेम रलिया 1 कि.मी. की दुरी पर स्थित है जिससे धूल और भारी वाहन से प्रभावित है।कोलवासरी क्षेत्र से जयरामनगर रेल्वे साईडिंग व 4 कोलवासरी 2 कि.मी. में पहले से स्थित है l प्रस्तावित कोलवासरी क्षेत्र से 2 कि.मी. की दुरी पर राशि पॉवर एवं कोलवासरी पाराघाट स्थित है जिसका दुष्प्रभाव पहले से क्षेत्रवासी दंश झेल रहें हैं। प्रस्तावित कोलवासरी के आस-पास ग्रामीण जन लगभग 70,000 से 80,000 जन संख्या प्रभावित हो रहें हैं इनके स्वास्थ के प्रति जवाबदार कोन होगा। धार्मिक आस्था केन्द्र राउतराय महज 10 मी. की दुरी पर स्थित है जिनका अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा।
प्रस्तावित कोलवासरी परीक्षेत्र के अन्तर्गत 500 मी. में गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा गैस पाईप बिछी हुई हैं जो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
प्रस्तावित कोलवासरी से भिलाई बारह मासी नाला एवं सिंचाई, नहर, नाली, पूर्ण रूप से प्रभावित होगा जल क्षेत्र प्रभावित होने से किसानो को निस्तारि में असुविधा होगी।कृषि भूमि का उपयोग परिवर्तन किए बिना प्रक्रिया के उद्योग में प्रस्तावित किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने कहा कि क्षेत्र के लिए यह कोलवासरी अभिशाप होगा l लोगों को बीमारी,पर्यावरण के दूषित वायु,धूल के अलावा कुछ नही मिलेगा l प्रशासन से मांग करते हैं कि जनता के हित को देखते यह अरपा कोलवासरी को बंद करें और प्रस्तावित जनसुनवाई निरस्त करें l ज्ञापन देने वालो में राजेंद्र धीवर सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर,देव चंद्राकर रामेश्वर साहू ,बिन्नु शर्मा ,उम्मेद कुर्रे ,मेघनाथ खांडेकर ,हरदीप सूर्या, नरेंद्र दिनकर ,कमल भार्गव ,मंगल सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल थे l

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश
आज फोकस में

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश

मस्तूरी में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, कोनी फीडर की समस्या से उपभोक्ता बेहाल
आज फोकस में

मस्तूरी में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, कोनी फीडर की समस्या से उपभोक्ता बेहाल

शाला प्रबंधन एवं स्कूल प्रशासन के प्रयास से पुलिस अभियान शा०प्रा०शा० नगचुई में
आज फोकस में

शाला प्रबंधन एवं स्कूल प्रशासन के प्रयास से पुलिस अभियान शा०प्रा०शा० नगचुई में

दीपावली से पहले जुआरियों पर जूनापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 जुआरी गिरफ्तार
आज फोकस में

दीपावली से पहले जुआरियों पर जूनापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 जुआरी गिरफ्तार

ग्राम बांधा में लकड़ी तस्करों पर पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, पूर्व सरपंच के घर से 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद
आज फोकस में

ग्राम बांधा में लकड़ी तस्करों पर पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, पूर्व सरपंच के घर से 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp