Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधायक गोमती साय ने गराईबंद ग्राम में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

पत्थलगांव – आज पत्थलगांव विधानसभा के मंडल दोकड़ा के गराईबंद ग्राम में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भव्य लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक गोमती साय द्वारा संपन्न हुआ। इस लोकार्पण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन एक जनसंपर्क और विकास का सशक्त प्रतीक बन गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामती पैंकरा, जनपद उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जनपद सदस्य सरोज यादव, मण्डल अध्यक्ष रवि यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद चौधरी, मण्डल उपाध्यक्ष बसंत वर्मा सहित समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधु और देवतुल्य जनता की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बना दिया।

लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक गोमती साय ने कहा कि यह सामुदायिक भवन न केवल ग्रामवासियों के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक मंच प्रदान करेगा,

बल्कि यह ग्राम विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में विकास की गति निरंतर जारी रहेगी और जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

अन्य वक्ताओं ने भी सामुदायिक भवन की उपयोगिता और ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की। ग्रामवासियों ने इस अवसर पर विधायक और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन ग्राम की सामाजिक एकता और प्रगति को मजबूती प्रदान करेगा।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp