पोड़ी उपरोड़ा से गेंदपाल मरकाम की रिपोर्ट
पोड़ी उपरोड़ा शासकीय प्राथमिक स्कूल रापरपारा के ( संकुल मड़ई)शिक्षक संजय साहू नदारत नजर आए वहीं मानदेय शिक्षक के भरोसे चल रहा शिक्षाव्यवस्था बेहाल साथ बच्चों की उपस्थिति में कमी देखने को मिल रही है
मानदेय शिक्षक कुमुदनी कंवर ने बताया कि सर छुट्टी में हैं लेकिन जब शिक्षक संजय साहू से बात कर के छुट्टी की आवेदन की कापी मोबाइल से भेजने के लिए बोला गया तो जवाब में मोबाइल खराब होने की बात कही गई जबकि ग्रामीणों का कहना है कि रापरपारा स्कूल में पढ़ाई नहीं होता है हमेशा छुट्टी के दिन ही शनिवार और ,सोमवार को गायब रहते है और उनका स्कूल में आने का एक निश्चित समय नहीं है कभी 12 बजे आकर के 2 बजे चले जाते है
गांव वालों ने शिक्षक संजय साहू को पहले भी इस संबद्ध में समझाए हैं लेकिन शिक्षक साहू तो पहुंचे हुए व्यक्ति हैं उनको किस बात का डर है अपने आदत से बाज़ नहीं आने वाले हैं छोटे छोटे मासूम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे शिक्षक के ऊपर विभाग को सख्त कार्यवाही करना चाहिए लेकिन शिक्षक कि लापरवाही को देखकर ऐसा लगता है कि विभाग के शिक्षा अधिकारी समय समय दौरा नहीं करते,जिसका फायदा कई शिक्षक उठाते है और स्कूल से गायब रहते हैं।






